चाची का अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, चाचा ने कर दी हत्या, 3 गिरफ्तार

चाची को कथित तौर पर ब्लेकमेल करने वाला कृष्णा (गोल घेरे में) और गिरफ्तार आरोपियों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती पुलिस. फोटो : प्रभात खबर
Crime News: चाची का अश्लील वीडियो बनाकर उसको शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने वाले भतीजे को उसके चाचा ने अपने दोस्तों के साथ मार डाला. मृतक का शव जादूगोड़ा पुलिस ने बरामद किया. इस मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है.
Crime News: पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर के बिरसानगर थानांतर्गत जोन नंबर-11 के रहने वाले लापता कृष्णा महतो का शव जादूगोड़ा में नदी किनारे से पुलिस ने बरामद किया है. कृष्णा का हाथ-पांव बंधा हुआ था. पुलिस ने इस मामले में कृष्णा महतो के चाचा राजेश महतो, मुकेश मुर्मू और आसिफ अंसारी को गिरफ्तार किया है. तीनों ने मिलकर हत्या के इरादे से पहले कृष्णा का अपहरण किया. फिर हाथ-पांव बांध कर लुपुंगडीह पुल से नीचे नदी में फेंक दिया.
12 अगस्त की रात हुई थी कृष्णा महतो की हत्या
गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने गुनाह स्वीकार कर लिया है. तीनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया. घटना 12 अगस्त की रात को हुई थी. इस संबंध में कृष्णा महतो के भाई प्रकाश महतो ने केस दर्ज कराया था.
चाची को शारीरिक संबंध बनाने के लिए करता था ब्लैकमेल
कथित तौर पर कृष्णा ने अपनी चाची का नहाते हुए अश्लील वीडियो बना लिया था. उसके बाद वह उस वीडियो को दिखाकर चाची को शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहता था. एक दिन कृष्णा अपने चाचा राजेश के साथ बैठकर शराब पी रहा था. उसी दौरान कृष्णा ने राजेश को वीडियो दिखाया और कहा कि अगर उसकी पत्नी उसके साथ संबंध नहीं बनायेगी, तो वह उस वीडियो को वायरल कर देगा.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वीडियो देखने के बाद राजेश ने बनायी हत्या की साजिश
वीडियो देखने के साथ ही राजेश ने कृष्णा की हत्या करने का मन बना लिया था. इसके बाद राजेश अपने 2 दोस्त आसिफ अंसारी और मुकेश मुर्मू के साथ मिलकर कृष्णा की हत्या की योजना बनायी.
पहले शराब पिलाया, फिर हाथ-पैर बांधकर नदी में फेंका
12 अगस्त की सुबह से ही प्रकाश महतो अपने भाई कृष्णा को फोन करके बुला रहा था. काम में व्यस्त रहने के कारण वह उसके पास नहीं गया. रात करीब 7 बजे कृष्णा महतो, राजेश के पास पहुंचा. वहां आसिफ अंसारी और मुकेश मुर्मू पहले से बैठे थे. वहां पहुंचने पर राजेश ने बताया कि उसे गाड़ी लेने के लिए चलना है. इसके बाद सभी एक ही गाड़ी से रवाना हो गये.
इसे भी पढ़ें : सीपी राधाकृष्णन चुनाव जीते, तो राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति दोनों होंगे झारखंड के पूर्व राज्यपाल
गाड़ी में बैठकर चार लोगों ने पी शराब
चारों ने एक साथ गाड़ी में बैठकर शराब पी. जब कृष्णा नशे में धुत हो गया, तो आसिफ अंसारी ने कृष्णा के मुंह और हाथ-पैर बांध दिये. उसके बाद उसकी हत्या करने के लिए कार से निकले. जेम्को चौक पर आसिफ कार से उतर गया. उसके बाद राजेश और मुकेश कृष्णा को लेकर लुपुंगडीह नदी के पास पहुंचे. वहां ब्रिज के ऊपर से कृष्णा को नदी में फेंक दिया. उसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गये.
16 अगस्त को जादूगोड़ा पुलिस ने बरामद किया शव
जब 12 अगस्त की देर रात तक कृष्णा घर नहीं लौटा, तो उसकी खोजबीन शुरू हुई. उसके बारे में जानकारी नहीं मिली. उसके बाद भाई प्रकाश महतो ने राजेश और मुकेश के खिलाफ बिरसानगर थाने में कृष्णा की हत्या की नीयत से अपहरण करने का केस दर्ज कराया. 16 अगस्त को जादूगोड़ा पुलिस ने फोन कर बिरसानगर पुलिस को एक युवक का शव मिलने की जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें : CP RadhaKrishnan: उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का झारखंड कनेक्शन
प्रकाश ने की कृष्णा के शव की शिनाख्त
इसके बाद प्रकाश बिरसानगर पुलिस के साथ जादूगोड़ा थाने पहुंचा. यहां उसने कृष्णा के शव की शिनाख्त की. उसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर राजेश, आसिफ और मुकेश को गिरफ्तार कर लिया.
इसे भी पढ़ें
भाभी की गाली और ताने से परेशान विलियम ने किया ऐसा काम, पहुंच गया जेल
दुर्ग में 2 सिस्टर की गिरफ्तारी के विरोध में ऑल चर्चेज कमेटी ने खूंटी में निकाला मौन जुलूस
सूर्या हांदसा के गांव पहुंचे BJP के 7 नेता, अर्जुन मुंडा बोले- फिर से हो पोस्टमार्टम, CBI करे जांच
Viral Video: वीडियो देख थम जायेंगी सांसें, पेड़ पर लटके युवक पर झपटे 2-2 बाघ
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




