Dhanbad News : बेलडांगा में भगवती जागरण के साथ लक्खी मेला का समापन

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : बेलडांगा में भगवती जागरण के साथ लक्खी मेला का समापन

विज्ञापन

Dhanbad News : निरसा प्रखंड के अंतर्गत बेलडांगा गांव में लक्खी पूजा पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया. अंतिम दिन बुधवार की रात भजन संध्या की शानदार प्रस्तुति हुई. रात भर भक्तिमय गीत संगीत के माध्यम से सुदेश सिंह और ग्रुप द्वारा महिला पुरुष भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया. गांव में करीब डेढ़ सौ वर्षो से माता लखी पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जाता है. इस दौरान ब्राह्मण भोजन का भी आयोजन किया जाता है. भजन गायक सुदेश सिंह, गायिका श्वेता तिवारी, श्वेता सिंह सहित अन्य ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया. सफल बनाने में पूरे गांव के ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही. स्व. खुदीराम तिवारी के वंशज स्व. रघुनाथ तिवारी, स्व काली पदों तिवारी, स्व. शंभुनाथ तिवारी, स्व. रामरतन तिवारी के वंशजों द्वारा यह आयोजन किया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola