ePaper

Jharkhand Crime News: सुरुंगा में आधी रात को घर में घुसकर अपराधियों ने फोड़े बम, सामने आया VIDEO

Updated at : 12 Oct 2024 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
bomb blast in dhanbad
धनबाद के सुरुंगा में आधी रात को घर में घुसकर अपराधियों ने किया बम विस्फोट.

Jharkhand Crime News: धनबाद जिले के अलकडीहा ओपी अंतर्गत सुरुंगा में अपराधियों ने रैयत विस्थापित ग्रामीण मोर्चा के पांडव रजक के घर में पहुंचकर आतंक मचाया.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: धनबाद जिले में अपराधियों ने दुर्गा पूजा के बीच आधी रात को घर में घुसकर तांडव मचाया. बमबाजी की. बम फटने की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे, तो अपराधी भाग खड़े हुए. घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात करीब 12:40 बजे की है.

रैयत विस्थापित ग्रामीण मोर्चा के पांडव रजक के घर अपराधियों का तांडव

धनबाद जिले के अलकडीहा ओपी अंतर्गत सुरुंगा में अपराधियों ने रैयत विस्थापित ग्रामीण मोर्चा के पांडव रजक के घर में पहुंचकर आतंक मचाया. अपराधियों ने बम भी फोड़ा. हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. हां, एस्बेस्टस का घर क्षतिग्रस्त हो गया.

आधी रात को 12:40 बजे पांडव रजक के घर में आ धमके अपराधी

भुक्तभोगी पांडव रजक ने इसकी सूचना अलकडीहा ओपी प्रभारी को दी. फोन पर सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी रजक के घर पहुंचे. स्थिति का जायजा लिया. पांडव रजक ने बताया कि वे लोग घर में सोए हुए थे. इसी बीच, रात के करीब 12:40 बजे अपराधी घर में आ धमके. बम फोड़ना शुरू कर दिया.

बमबाजी के बाद से सदमे में है पांडव रजक का परिवार

कुछ ही देर बाद अपराधी वहां से भाग गए. बम फूटने की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए. फिलहाल पांडव रजक का परिवार सदमे में है. अपराधियों ने बम क्यों फोड़े, इसके कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Also Read

Dhanbad News: विजय दशमी के दिन एसएनएमएमसीएच के पीजी ब्लॉक के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी

एंबुलेंस मिलना होगा मुश्किल, बकाया वेतन की मांग पर 24 अक्टूबर से हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola