8.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Dhanbad News: विजय दशमी के दिन एसएनएमएमसीएच के पीजी ब्लॉक के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Dhanbad News: एसएनएमएमसीएच की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान की नजर पीजी ब्लॉक के समीप पड़े व्यक्ति पर पड़ी. पुलिस ने आकर उसे अस्पताल पहुंचाया.

Dhanbad News|धनबाद, विक्की प्रसाद : विजयदशमी के दिन धनबाद में एक मेडिकल कॉलेज के पास बने सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल परिसर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई. दरअसल, शनिवार (12 अक्टूबर) को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के समीप बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल परिसर के पीजी ब्लॉक में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है.

सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान ने सबसे पहले देखा शव

शनिवार को सुबह एसएनएमएमसीएच की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान की नजर पीजी ब्लॉक के समीप पड़े व्यक्ति पर पड़ी. इसके बाद होमगार्ड के जवान ने धनबाद की सारायढेला पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस वहां पहुंची और व्यक्ति को उठाकर अस्पताल के इमरजेंसी में ले गई. वहां तैनात चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम हाउस के मोर्चरी में रखा गया है शव

अज्ञात के शव को पोस्टमार्टम हाउस के मोर्चरी में रखा गया है. पुलिस उसके बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है. पीजी ब्लॉक के पास दुर्गा पूजा का मेला लगा हुआ है. पीजी ब्लॉक में प्रवेश करने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है. इसे पार करते हुए व्यक्ति कैसे अंदर पहुंचा, अस्पताल प्रबंधन इसकी जांच में जुट गया है.

Also Read

एंबुलेंस मिलना होगा मुश्किल, बकाया वेतन की मांग पर 24 अक्टूबर से हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी

dhanbadnews: निजी अस्पतालों, पैथोलॉजी जांच घरों में प्रदर्शित होगा रेट चार्ट

Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवरेज करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है। मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel