ePaper

एंबुलेंस मिलना होगा मुश्किल, बकाया वेतन की मांग पर 24 अक्टूबर से हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी

Updated at : 11 Oct 2024 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
108 ambulance staff strike threat

प्रदर्शन करते 108 एंबुलेंस के कर्मचारी.

Dhanbad News: 108 एंबुलेंस का संचालन कर रही एजेंसी इएमआरआइ ग्रीन के कर्मियों ने धनबाद के सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन को ज्ञापन सौंपा.

विज्ञापन

Dhanbad News|धनबाद, विक्की प्रसाद : अगर यही स्थिति रही, तो आने वाले दिनों में झारखंड के गरीब रोगियों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाएगा. 108 एंबुलेंसकर्मियों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी है. ये लोग अपने बकाया वेतन के भुगतान की मांग कर रहे हैं.

त्योहार के सीजन में भी एंबुलेंसकर्मियों को नहीं मिला वेतन

एंबुलेंस का संचालन करने वाली एजेंसी के कर्मियों को त्योहार के सीजन में भी वेतन नहीं मिला. एजेंसी पर वेतन का भुगतान करने के लिए दबाव बनाने के तहत कर्मियों ने हड़ताल पर जाने का मन बना लिया है. कहा है कि अगर उनके बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो 24 अक्टूबर से झारखंड में 108 एंबुलेंस सेवा को ठप कर दिया जाएगा.

इएमआरआइ ग्रीन के कर्मियों ने सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन

इस संबंध में शुक्रवार को 108 एंबुलेंस का संचालन कर रही एजेंसी इएमआरआइ ग्रीन के कर्मियों ने धनबाद के सिविल सर्जन डॉ चंद्रभानु प्रतापन को ज्ञापन सौंपा. कर्मियों ने रंगदेव वर्मा चौक पहुंचकर एजेंसी के विरुद्ध प्रदर्शन भी किया. कर्मियों ने बताया कि 3 माह से एजेंसी ने उनके वेतन का भुगतान नहीं किया है.

आर्थिक तंगी से गुजर रहे 108 एंबुलेंस सेवा से जुड़े कर्मचारी

एंबुलेंस की सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा जैसे त्योहार में भी कर्मियों का वेतन भुगतान नहीं किया गया. इससे वे आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. इन लोगों ने यह भी कहा कि एजेंसी जल्द से जल्द कर्मियों का भुगतान करे. अगर जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो 24 अक्टूबर से वे लोग 108 एम्बुलेंस सर्विस को ठप कर देंगे.

Also Read

PHOTOS: बहरागोड़ा में मरीज को ठेला से अस्पताल पहुंचा रहे परिजन, कई जिलों में काम पर लौटे एंबुलेंस कर्मी

झारखंड: बीमार लोगों को मिलेगा डायल 108 सेवा का लाभ, नयी एंबुलेंस की होने लगी तैनाती

108 एंबुलेंस सेवा में अनियमितता का लगा आरोप, झारखंड सरकार बोली : तथ्य दें, जांच करा देंगे

झारखंड : वेतन भुगतान की मांग को लेकर राज्य में डायल 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मियों का हड़ताल शुरू,किया प्रदर्शन

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola