ePaper

धनबाद के पुलिस पदाधिकारियों को तकनीकी प्रशिक्षण देगा आईआईटी आईएसएम

Updated at : 11 Dec 2025 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
IIT ISM Dhanbad

IIT ISM Dhanbad

IIT ISM Dhanbad: डीसी ने कहा कि डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी थानों और ओपी को अतिरिक्त कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे. साथ ही, पुलिस कर्मियों को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाने के लिए आइआइटी आइएसएम के सहयोग से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द शुरू किया जायेगा.

विज्ञापन

IIT ISM Dhanbad: धनबाद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और पुलिस को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बुधवार को पुलिस केंद्र (पुलिस लाइन) में नवनिर्मित परिवहन शेड का उद्घाटन डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने किया. नये शेड निर्माण से पुलिस केंद्र में लगभग 50 से अधिक छोटी-बड़ी गाड़ियों को अब सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से पार्क किया जा सकेगा. शेड के नीचे पुलिस लाइन की बस, वाटर कैनन, वज्र वाहन, रक्षक वाहन, जीप और अन्य छोटे वाहनों का सुरक्षित पड़ाव रहेगा. इससे किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में वाहनों का त्वरित उपयोग संभव हो सकेगा.

पुराने व जर्जर भवनों की मरम्मत व पुनर्निर्माण जल्द

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि पुलिसकर्मी दिन-रात कठिन परिस्थितियों में काम करते हैं. ऐसे में उनकी बुनियादी जरूरतों और सुविधाओं को पूरा करना जिला प्रशासन की शीर्ष प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि जिले के पुराने और जर्जर थानों व ओपी के भवनों का सर्वे कर लिया गया है. जर्जर भवनों की मरम्मत व पुनर्निर्माण सीएसआर फंड से शीघ्र प्रारंभ कराया जायेगा. बरवाअड्डा थाना को मुख्य सड़क से जोड़ने वाली सड़क की मंजूरी मिल गयी है. जल्द पहुंच सड़क बनेगी. इसके बाद नागरिकों एवं पुलिस बल का आवागमन अधिक सुविधाजनक हो जायेगा.

पुलिस केंद्र धनबाद के नवनिर्मित परिवहन शेड का उद्घाटन करते डीसी और एसएसपी. फोटो : प्रभात खबर

सभी थानों और ओपी मिला कंप्यूटर, प्रिंटर व इलेक्ट्रानिक उपकरण

डीसी ने कहा कि डिजिटल पुलिसिंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी थानों और ओपी को अतिरिक्त कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य आवश्यक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराये जायेंगे. साथ ही, पुलिस कर्मियों को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम बनाने के लिए आइआइटी आइएसएम के सहयोग से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम जल्द शुरू किया जायेगा.

IIT ISM Dhanbad पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीक से दक्ष करेगा

कहा कि यह प्रशिक्षण पुलिसकर्मियों को आधुनिक तकनीकों से दक्ष करेगा. मौके पर ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एसडीएम राजेश कुमार, डीएसपी डीएन बंका, सुमित कुमार, नौशाद आलम, शंकर कामती, अरविंद सिंह, संजीव कुमार, परिचारी प्रवर अवधेश कुमार, विनोद कुजूर समेत पुलिस विभाग के अन्य पदाधिकारी, जवान व पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

225 बेड का जल्द मिलेगा बैरक – एसएसपी

कार्यक्रम के दौरान एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि परिवहन शेड केवल वाहन पार्किंग तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह कई महत्वपूर्ण अवसरों पर अत्यंत उपयोगी साबित होगा. चुनावों के दौरान सुरक्षा बलों के अस्थायी आवासन, विधि-व्यवस्था नियंत्रण के लिए विशेष तैनाती, बल संचयन और विभिन्न प्रशासनिक कार्यक्रमों में यह शेड उपयोगी होगा.

कार्यक्रम में मौजूद पुलिस पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

शेड के पीछे हो रहा आधुनिक शौचालय और स्नानघर का निर्माण

एसएसपी ने बताया कि शेड के पीछे आधुनिक शौचालय और स्नानघर का निर्माण चल रहा है. इससे पुलिस बल को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. पुलिस केंद्र में 225 बेड क्षमता वाले बड़े बैरक का निर्माण जारी है. इसमें जवानों के आराम करने और रहने की बेहतरीन व्यवस्था होगी. इसके अलावा परिसर में बहुउद्देश्य हॉल, नाला निर्माण, जल निकासी व्यवस्था और अन्य सिविल कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं.

थानों को जल्द मिलेगा नया वाहन

एसएसपी ने बताया कि हाल ही में धनबाद पुलिस को 150 नयी पेट्रोलिंग बाइक उपलब्ध करायी गयी हैं. बाइक थाना क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और अपराध नियंत्रण ने सहायक साबित हो रही है. आने वाले समय में कुछ और आधुनिक वाहन धनबाद को मिलने वाले हैं, जिनका वितरण विभिन्न थाना, ओपी और पुलिस कार्यालयों में किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें

PHOTOS: आईआईटी आईएसएम में गौतम अदाणी- 3एस माइनिंग एक्सलेंस सेंटर और 50 छात्रों को पेड इंटर्नशिप की घोषणा

Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में ‘टन-एड 2025’ वर्कशॉप शुरू

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola