Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में ‘टन-एड 2025’ वर्कशॉप शुरू

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में ‘टन-एड 2025’ वर्कशॉप शुरू

आइआइटी आइएसएम धनबाद में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला टनलिंग एडवांसमेंट्स इन डिफिकल्ट ग्राउंड्स : न्यूमेरिकल मॉडलिंग एंड मशीन लर्निंग अप्रोच (टन-एड 2025) की शुरुआत मंगलवार को हुई.

विज्ञापन

धनबाद.

आइआइटी आइएसएम धनबाद में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला टनलिंग एडवांसमेंट्स इन डिफिकल्ट ग्राउंड्स : न्यूमेरिकल मॉडलिंग एंड मशीन लर्निंग अप्रोच (टन-एड 2025) की शुरुआत मंगलवार को हुई. आयोजन माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग और आइजीएस धनबाद चेप्टर के संयुक्त तत्वावधान में टेक्समिन, आई-टू-एच बिल्डिंग में किया गया. कार्यशाला में देश भर के छात्रों, शोधार्थियों व प्रोफेशनल्स ने भाग लिया. इनमें माइनिंग, सिविल, मैकेनिकल और मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग से जुड़े विशेषज्ञ भी शामिल हैं. वहीं उद्योग जगत से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड, पीएमटी इंफ्रासाइंस और मेगा ग्रुप के प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

कठिन भूगर्भीय परिस्थितियों में टनलिंग से जुड़ी तकनीकों पर रखे विचार

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ मनोज वर्मन रॉक्साइंस रिप्रेजेंटेटिव इंडिया एंड साउथ एशिया तथा विशिष्ट अतिथि डॉ एपी सिंह ऑनरेरी सेक्रेटरी आइजीएस थे. दोनों विशेषज्ञों ने कठिन भूगर्भीय परिस्थितियों में टनलिंग से जुड़ी नयी रिसर्च और तकनीकों पर अपने विचार रखे. कार्यशाला में प्रो सुकुमार मिश्रा निदेशक आइआइटी आइएसएम, प्रो धीरज कुमार उपनिदेशक, प्रो बीएस चौधरी (प्रमुख, माइनिंग विभाग) और प्रो शरत दास (सेक्रेटरी, आइजीएस चैप्टर) ने टनलिंग रिसर्च में सहयोगी प्रयासों की महत्ता पर प्रकाश डाला. आयोजन में प्रो स्वप्निल मिश्रा (कन्वीनर), प्रो गोपी कृष्णा (को-कन्वीनर) और छात्र संयोजक ज्योति जगज्जिता राज, सुस्मित मंतय्या स्वामी और अश्विनी कुमार की भूमिका सराहनीय रही. अगले दो दिनों में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ डॉ बिनेशियन होस (ऑस्ट्रेलिया), प्रो किम ब्यंगमिन (दक्षिण कोरिया) आदि अपने विचार साझा करेंगे. वहीं एलएंडटी, एनएचएआइ और जियोकंसल्ट जैसी संस्थाओं के विशेषज्ञ भी अपने अनुभव बतायेंगे. कार्यशाला का उद्देश्य टनलिंग और अंडरग्राउंड इंजीनियरिंग में न्यूमेरिकल मॉडलिंग और मशीन लर्निंग जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से नवाचार और ज्ञान-साझाकरण को प्रोत्साहित करना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola