Dhanbad News : वाइ सुरक्षा घेरे के बीच होटल के कमरे तक कैसे पिस्टल लेकर पहुंचा पीए

Dhanbad News : सीता सोरेन पर जानलेवा हमले के प्रयास मामले की सरायढेला पुलिस ने शुरू की जांच
Dhanbad News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की बड़ी बहू व जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन पर हुए जानलेवा हमले के प्रयास मामले में सरायढेला पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. शनिवार को सरायढेला प्रभारी नूतन मोदी ने सोनोटेल होटल जाकर कर्मियों से घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की. होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा. जानकारी के अनुसार पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि वाइ सुरक्षा घेरे के बीच पूर्व विधायक का पीए देवाशीष घोष पिस्टल के साथ कमरे में कैसे प्रवेश कर गया. नियम के अनुसार वाइ सुरक्षा घेरे के बीच वीआइपी के कमरे तक जाने वाले हर व्यक्ति की समुचित जांच के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति दी जाती है. पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है की सुरक्षा घेरे में कहां चूक हुई है. ज्ञात हो की गुरुवार की रात पूर्व विधायक सीता सोरेन के कमरे में उनका पीए देवाशीष घोष पिस्टल लेकर प्रवेश कर गया था. कमरे में प्रवेश करते ही उसने सीता सोरेन पर पिस्टल तान दी थी. बाद में मौजूद सुरक्षा गार्ड ने उसे धर दबोचा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




