Dhanbad News : झामुमो नेता एके सहाय का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार
Dhanbad News : विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने जताया शोक
Dhanbad News : विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने जताया शोक Dhanbad News : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अवध किशोर सहाय (एके सहाय) का निधन शनिवार रात को इलाज के दौरान असर्फी अस्पताल में हो गया. 86 वर्षीय श्री सहाय पिछले कुछ माह से बीमार चल रहे थे. वह अपने पीछे दो पुत्र, चार पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं. उनके बड़े पुत्र धनबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सहाय व छोटे पुत्र झामुमो नेता व जीटा अध्यक्ष अमितेश सहाय हैं. वह झामुमो के संस्थापक सदस्यों में एक थे. दिशोम गुरु शिबू सोरेन से उनका घनिष्ठ संबंध रहा. मजदूर यूनियन में भी सक्रिय रहे. धनबाद से विधानसभा का चुनाव झामुमो के टिकट पर लड़े थे. परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार रविवार को मुनीडीह स्थित कपाट घाट पर होगा. उनके निधन पर कई राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, अधिवक्ताओं ने शोक जताया है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए