Dhanbad News: दिल में तू श्याम नाम की ज्योति जला के देख...

Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 05 Apr 2026 12:03 AM

विज्ञापन

Dhanbad News: श्री श्याम मंदिर झरिया में 301 निसान अर्पण के साथ श्री श्याम कीर्तन मंडल गोविंदपुर का दो दिवसीय 38 वां श्री श्याम सलोना महोत्सव संपन्न.

विज्ञापन

गोविंदपुर, श्री श्याम मंदिर झरिया में 301 निसान अर्पण के साथ श्री श्याम कीर्तन मंडल गोविंदपुर का दो दिवसीय 38 वां श्री श्याम सलोना महोत्सव शनिवार को संपन्न हुआ. इस दौरान कीर्तन करो ऐसा इतिहास बनाऊंगा, सांवरे को दिल में बसा कर तो देखो, एक बार वृंदावन आकर तो देखो, साथी हमारा कौन बनेगा, तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा, लगन तुमसे लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा, दिल में तू श्याम नाम की ज्योति जलाकर के देख, आएगा मेरा सांवरा, दिल से बुलाकर देख आदि भजनों से वातावरण गूंजता रहा. श्याम कीर्तन मंडल का दो बड़ा निसान लेकर सात श्रद्धालु गोविंदपुर से झरिया श्याम मंदिर तक पैदल गये तथा शेष श्रद्धालु गोविंदपुर से तीन बसों एवं विभिन्न वाहनों से दुखहरनी मंदिर झरिया गये और वहां से पैदल चलकर श्री श्याम मंदिर में निसान अर्पण किया. इस दौरान गायक बुलबुल केजरीवाल, पंकज सांवरिया एवं पंकज मोदी ने रास्ते भर एक से एक भजनों की वर्षा की. दो वाहनों में सजे श्याम बाबा के दरबार , बाजा- गाजा व रंग-बिरंगे निसान के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई. मौके पर श्याम कीर्तन मंडल के संरक्षक जयप्रकाश मित्तल, किशन अग्रवाल, पवन लोधा, गोविंद दुदानी, सुरेश सरिया, अध्यक्ष बलराम अग्रवाल सचिव हरीश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विवेक लोधा, मनोज अग्रवाल, संजीव मित्तल आदित्य अग्रवाल बजरंग अग्रवाल, राजीव मित्तल, संजीव मित्तल, आशीष मित्तल, कुणाल केजरीवाल, आलोक लोधा, हर्षित अग्रवाल, निखिल सरिया, सौरभ बजाज, साहिल सरिया, राघव सरिया आदि शामिल थे.

विज्ञापन
ANAND KUMAR UPADHYAY

लेखक के बारे में

By ANAND KUMAR UPADHYAY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola