Dhanbad News: रिटायर्ड कोलकर्मियों को जल्द मिलेगा पीवीसी कार्ड
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 04 Apr 2026 11:32 PM
Dhanbad News: बीसीसीएल, इसीएल सहित अनुषंगी कर्मियों को होगा लाभ
Dhanbad News: बीसीसीएल, इसीएल व सीसीएल समेत कोल इंडिया व अनुषंगी कंपनियों से रिटायर्ड कोलकर्मियों के लिए अच्छी खबर है. उन्हें जल्द पीवीसी सीपीआरएमएस-इ कार्ड मिलेगा. कोल इंडिया ने रिटायर्ड कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए पीवीसी सीपीआरएमएस-इ कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में कंपनी मुख्यालय से सभी सहायक कंपनियों को निर्देश जारी कर दिया गया है. जारी पत्र के अनुसार, रिटायर्ड कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में सीपीआरएमएस-इ कार्ड (पीवीसी) नहीं मिलने का मुद्दा उठाया गया था. इस पर विचार करने के बाद यह तय किया गया कि अब सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर पीवीसी कार्ड जारी किया जायेगा. बता दें कि कोल इंडिया का यह फैसला रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा. कोल इंडिया ने अपने सभी अनुषंगी कंपनियों के मानव संसाधन विभागों को निर्देश दिया है कि वे इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द लागू करें. इसके लिए एक समान प्रारूप (फॉर्मेट) तैयार कर सभी इकाइयों में लागू करने को कहा गया है. यह निर्देश बीसीसीएल, इसीएल, सीसीएल, एमसीएल, एनसीएल, एसइसीएल व डब्ल्यूसीएल सहित सीएमपीडीआइ और एनइसी असम को भी भेजा गया है, ताकि सभी जगह एक समान व्यवस्था लागू हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










