ढुल्लू महतो के आरोप निराधार, विधायक अरूप चटर्जी के पक्ष में उतरी राजीव मिश्रा की मां और भाई

Updated:
विज्ञापन

निरसा में बंद सिनेमा हॉल के मालिक दिवंगत राजीव मिश्रा की मां पुष्पा मिश्रा और भाई मृत्युंजय मिश्रा ने धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के आरोपों को निराधार बताया. उन्होंने कहा कि राजीव मिश्रा की आत्महत्या के लिए विधायक अरूप चटर्जी जिम्मेदार नहीं हैं और वे हमेशा परिवार की मदद करते रहे हैं.

विज्ञापन

निरसा : धनबाद सांसद ढुल्लू महतो के उस बयान पर के बंद सिनेमा हॉल के मालिक राजीव मिश्रा की आत्मढुल्लू महतो के आरोप निराधार, विधायक अरूप चटर्जी के पक्ष में उतरी राजीव मिश्रा की मां एवं भाईहत्या निरसा विधायक अरूप चटर्जी के प्रताड़ना से हुई है. इस मामले में मंगलवार को राजीव मिश्रा की मां पुष्पा मिश्रा व भाई मृत्युंजय मिश्रा ने भाकपा माले कार्यालय में प्रेस वार्ता किया. आज वह जमीन किसी दूसरे के नाम बिक्री हो गई है. प्रेस वार्ता में स्वर्गीय राजीव मिश्रा की मां पुष्पा मिश्रा ने कहा कि धनबाद सांसद का विधायक अरुप चटर्जी पर लगाए गए आरोप सरासर झूठ व निराधार है. विधायक अरुप चटर्जी एक अच्छे इंसान होने के साथ-साथ मददगार भी हैं. वे हम लोगों को काफी मदद किए हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

वहीं भाई मृत्युंजय मिश्रा ने कहा कि हम लोगों ने अपने स्वेच्छा से विधायक का अरूप चटर्जी को जमीन बिक्री किए हैं. यह किसी के दबाव में आकर हम लोग प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर रहे हैं. हम लोग बिहार के रहने वाले हैं. सांसद द्वारा दिए गए बयान के बारे में जब पता चला तो हम लोग स्वयं निरसा आकर आप मीडिया बंधु के द्वारा यह बताना चाहता हूं कि, सांसद जी का बयान सरासर गलत है. ऐसी झूठी अफवाह फैलाना किसी भी जनप्रतिनिधि को शोभा नहीं देता है. ऐसी बातें सुनकर हम लोग काफी आहत हुए हैं. सांसद जी सच की राजनीति करें नहीं तो उनकी राजनीतिक छवि खतरे में पड़ सकती है.

ज्ञात हो कि निरसा स्थित विजय टॉकीज के मालिक के बड़े पुत्र राजीव मिश्रा ने 2019 में आत्महत्या कर लिया था. जिसमें संजय अग्रवाल पर आत्महत्या करने के लिए प्रताड़ना देना, आत्महत्या के लिए उकसाना सहित अन्य आरोप लगे थे. प्रेस वार्ता के दौरान मृतक राजीव मिश्रा के भाई मृत्युंजय मिश्रा ने यह भी स्वीकार किया कि हमारे भाई राजीव मिश्रा ने संजय अग्रवाल से उधार पैसा लिया था. हमारे भाई कि पत्नी से हम लोगों का कोई लेना-देना नहीं है. उसके हिस्से में जो जमीन व घर हिस्सा में था, वह उसने बेच दिया. प्रेस वार्ता में आगम राम, रंजन सिंह, मनु सिंह, हरेंद्र सिंह, प्रभु सिंह, हर हर आर्य सहित अन्य लोग उपस्थित थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola