जुआ खेलने के लिए रुपये नहीं दिए तो युवक को पीटा, 20 हजार व चेन लेकर फरार

Updated:
विज्ञापन

AI Image

धनबाद स्टेशन के पास एक युवक के साथ जुआ खेलने के लिए पैसे न देने पर बेरहमी से मारपीट की गई. हमलावरों ने उसकी 20 हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन भी छीन ली. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के नया बाजार निवासी मो इमरान खान के साथ गुरुवार की रात धनबाद स्टेशन के समीप मारपीट कर 20 हजार रुपये और सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है. घटना में इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है. भुक्तभोगी ने बैंक मोड़ थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रेन का टिकट लेने स्टेशन पहुंचे थे

इमरान खान के अनुसार, वह गुरुवार की रात ट्रेन का टिकट लेने धनबाद स्टेशन गया था. इसी दौरान स्टेशन के समीप पांच-छह लोग उसके पास पहुंचे और 20 हजार रुपये की मांग करने लगे. रुपये मांगने का कारण पूछने पर आरोपितों ने बताया कि पार्किंग में जुआ चल रहा है और उन्हें जुआ खेलने के लिए रुपये चाहिए.

विरोध करने पर पाइप से सिर पर किया वार

इमरान ने बताया कि उसने रुपये देने से इनकार किया, तो आरोपितों ने उसके सिर पर पाइप से हमला कर दिया. हमले में उसके सिर में गंभीर चोट लगी और वह लहूलुहान हो गया. आरोप है कि इसके बाद उसकी जेब से 20 हजार रुपये और सोने की चेन छीन ली गयी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना के बाद घायल इमरान को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. इधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस घटना के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola