Dhanbad News: श्रम विभाग ने बीसीसीएल व 100 संवेदक कंपनियों को भेजा श्रम सेस बकाया नोटिस
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 05 Apr 2026 4:00 AM
Dhanbad News: ऑडिट में हुआ खुलासा : कंपनी व 180 संवेदकों पर श्रम विभाग का 4.25 करोड़ रुपये बकाया.
धनबाद, श्रम सेस बकाया की वसूली को लेकर श्रम विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में झारखंड भवन व अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तहत देय श्रम उपकर राशि की वसूली को लेकर श्रम विभाग ने बीसीसीएल के सीएमडी व 100 संवेदक फर्मों को विभाग ने नोटिस जारी किया है. सहायक श्रमायुक्त-सह-उपकर निर्धारण पदाधिकारी धनबाद प्रवीण कुमार ने शनिवार को बताया कि विभाग की ओर से श्रमिकों के हित में इस्तेमाल होने वाली सेसकर की राशि को वसूल कर श्रमिकों के लिए काम किया जाना है. इसी को लेकर विभाग की ओर से लगातार ऑडिट किया जा रहा है. इसी क्रम में बीसीसीएल व उनके कई संवेदक कंपनी सामने आए है. सभी पर उनके निर्माण के ऑडिट करने के बाद एक प्रतिशत राशि के हिसाब से कुल 4.25 करोड़ का बकाया है. उन्होंने बताया की पहले भी 180 में से 50 संवेदकों को नोटिस भेजा गया था. उन्होंने बताया कि संवेदकों को बीसीसीएल द्वारा टेंडर दिया गया था. संवेदकों द्वारा भवन, सड़क, क्वार्टर सहित अन्य निर्माण कार्य किया गया था. इसके बाद कंपनी ने श्राम सेस विभाग को जमा नहीं किया था. बता दें कि श्रम विभाग की ओर से जनवरी माह में बीसीसीएल व उनके दो संवेदक कंपनी पर 4.5 करोड़ रुपये बकाया वसूलने के लिए सर्टिफिकेट केस भी दर्ज कराया था.
सर्टिफिकेट केस के बाद दो प्रतिशत ब्याज के साथ होगी वसूली
एएलसी ने बताया कि कंपनी व संवेदक अगर नोटिस के बाद भी निर्धारित समय के भीतर राशि जमा नहीं करने पर संबंधित पक्ष के खिलाफ सर्टिफिकेट केस दायर किया जाएगा. इसके बाद बकाया रकम पर हर माह दो प्रतिशत की दर से ब्याज भी लगातार जुड़ता रहेगा, जिससे देनदारी और बढ़ जाएगी.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










