ePaper

धनबाद डाक मंडल ने पीएलइ और आरपीएलआइ को बढ़ावा देने के लिए निकाली प्रभात फेरी

Updated at : 28 Nov 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
GPO Dhanbad News

डाक विभाग की ओर से निकाली गयी प्रभात फेरी में शामिल विभाग के लोग. फोटो : प्रतीक

GPO Dhanbad News: डाक जीवन बीमा (पीएलआइ), ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआइ) व विभिन्न बचत योजनाओं के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के लिए धनबाद के प्रधान डाक घर ने प्रभात फेरी निकाली. इसमें 80 से 90 डाकिये के अलावा अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया. जिस रास्ते से प्रभात फेरी निकली, वहां मौजूद लोगों को इन योजनाओं के बारे में बताया गया.

विज्ञापन

GPO Dhanbad Prabhat Feri: धनबाद मंडल के कोर्ट रोड स्थित प्रधान डाकघर की ओर से शुक्रवार प्रभारी फेरी निकली गयी. इसका उद्देश्य विभाग की ओर से चलायी जा रही डाक जीवन बीमा (पीएलआइ), ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआइ) व विभिन्न बचत योजनाओं के प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाना था. प्रभात फेरी सह जागरूकता अभियान की अध्यक्षता वरीय डाक अधीक्षक उत्तम कुमार सिंह ने की.

धनबाद में प्रधान डाक घर की ओर से निकाली गयी प्रभात फेरी में शामिल कर्मचारी और अधिकारी. फोटो : प्रतीक

प्रभात फेरी का ये था रूट, 80-90 डाकिये हुए शामिल

इसमें 80 से 90 डाकिये, डाक कर्मी व अधिकारी शामिल हुए. प्रभात फेरी प्रधान डाकघर से शुरू होकर रणधीर वर्मा चौक, हनुमान मंदिर, ग्रैंड स्वीट्स, पार्क मार्केट, तेली पाड़ा और जिला परिषद मार्ग होते हुए वापिस प्रधान डाकघर पहुंची. लगभग तीन से चार किलोमीटर की पैदल रैली के दौरान टीम ने आमजनों, दुकानदारों व कर्मचारियों को योजनाओं से अवगत कराया गया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

10 दिसंबर को मेगा ड्राइव में अव्वल आने का है लक्ष्य – एसएसपी

एसएसपी ने बताया कि डाक विभाग ने इस योजना के तहत जुलाई में भी अभियान चलाया था. इसमें धनबाद मंडल देशभर में दूसरे स्थान पर रहा था. इस बार 10 दिसंबर को भी मेगा ड्राइव में लक्ष्य भारत में प्रथम स्थान प्राप्त करना है. विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि वे डाक विभाग की योजनाओं से जुड़कर लाभ लें एवं इस अभियान का हिस्सा बनें.

इसे भी पढ़ें

Dhanbad News : प्रधान डाकघर धनबाद में अब रात आठ बजे तक होगी पत्र और पार्सल की बुकिंग

Dhanbad News : वासेपुर उप डाकघर में 15.66 करोड़ की अवैध निकासी में प्राथमिकी दर्ज

झरिया उप-डाकघर का पुराना भवन ध्वस्त, इंटरनेट की लाइन खराब, काम ठप

Bokaro News : डाक जीवन बीमा व्यवसाय में धनबाद प्रमंडल को बनना है अव्वल : निदेशक

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola