पुल निर्माण कर रही कंपनी के गोदाम से डेढ़ लाख के सामान चोरी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Aug 2024 9:12 PM
पुल निर्माण कंपनी के गोदाम से चोरी
कालूबथान ओपी क्षेत्र के उरमा और लेदाहड़िया के बीच उरमा हीड़बांध में पुल निर्माण कर रही कंपनी गोदाम का ताला तोड़ कर चोरों ने गुरुवार की रात एक सौ बोरी सीमेंट, दो पंप व दो वाईब्रेटर मशीन सहित लगभग डेढ़ लाख के सामान चोरी कर ली. इस संबंध में कंपनी के मुंशी शुभम सिंह ने कालूबथान ओपी में शिकायत की है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. मुंशी ने शिकायत में कहा है कि रात में गार्ड के साथ समीप के टेंट में सो रहे थे. सुबह पांच बजे नींद खुलने पर गोदाम पहुंचा, तो मेन गेट का ताला टूटा हुआ था. इसके बाद गोदाम से चोरी की जानकारी हुई. कालूबथान ओपी प्रभारी राजीव प्रकाश ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी. एक माह में चौथी बार हुई चोरी : मुंशी शुभम सिंह ने बताया कि कंपनी के गोदाम से एक माह में चोरी की यह चौथी घटना है. 19 जुलाई को हथियार का भय दिखाते हुए अपराधियों ने छड़, प्लेट आदि लूट लिये थे. बार-बार हो रही चोरी से संवेदक, मंशी व मजदूर दहशत में हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










