Dhanbad News : डीएवी पब्लिक स्कूल कोयला नगर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, शत-प्रतिशत सफलता
Published by : NARENDRA KUMAR SINGH Updated At : 14 May 2025 2:23 AM
छात्र-छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया.
डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर के छात्रों ने सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता हासिल की है. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया. 12वीं के परिणामों में विज्ञान संकाय से सौम्या राज ने 97.2 प्रतिशत अंक लाकर टॉप किया. खुशी मित्रा ने 96.4, राहुल राज 95, केशव मंडल 93.6, अलोक आनंद 93.6 और माहिर अहमद ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए. इसके अलावा अंकित कुमार, रौनक कुमार, नंदिनी राणा, अदिति कुमारी, और अन्य कुल 19 छात्र-छात्राओं ने 90 से अधिक अंक अर्जित किए. कॉमर्स में दृष्टि अग्रवाल ने 96.6 प्रतिशत के साथ सर्वोच्च स्थान पर रहीं. जय सिन्हा ने 96.2 प्रतिशत और अनमोल शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक हासिल किए. वहीं आर्ट्स में सुब्रॉनीता आर्या ने 92.2 प्रतिशत और नंदनी कुमारी ने 90.2 प्रतिशत अंक अर्जित किए.
दसवीं कक्षा में भी छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन :
कृष्णा कुमार ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल व जिला टॉपर बना. मोहित वर्मा 97.2, रजनीश रंजन 97.2, प्रियांश प्रसाद 97.2, अंतरा कुमारी 96.8, प्रखर झा 96.6, राग्या सिंह 96.6, शांभवी सिंह 96.2, अनीश कुमार सिन्हा 96.2, आयुष वत्स 96, शगुन कुमारी 96, मेघा कुमारी 95.8 अंक हासिल किए. विद्यालय के प्राचार्य एनएन श्रीवास्तव ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. एलएमसी चेयरमैन फूल झा ने भी उत्कृष्ट परिणामों के लिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी तथा विद्यालय प्रबंधन के कुशल नेतृत्व की सराहना की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










