Dhanbad News : सिमडेगा को हराकर धनबाद ने जीता खिताब

Published by : NARENDRA KUMAR SINGH Updated At : 02 Apr 2025 1:59 AM

विज्ञापन

जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में धनबाद की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में सिमडेगा को 66 रन से हरा दिया.

विज्ञापन

धनबाद.

धनबाद की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है. जमशेदपुर के टेल्को ग्राउंड में मंगलवार को खेले गये फाइनल मैच में धनबाद की टीम ने सिमडेगा को 66 रन से हराया.

वृष्टि ने शानदार पारी खेलते हुए बनाया शतक

धनबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में दस विकेट पर 188 रन बनाये. धनबाद की वृष्टि कुमारी ने शानदार पारी खेलते हुए शतक लगाया और टीम के लिए 101 रन जोड़े. वहीं अनंदी कुमार ने 20 रन बनाये. गेंदबाजी में सिमडेगा की सोनी व प्रियंका लूथरा ने दो-दो विकेट लिये. इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी सिमडेगा की टीम 41.3 ओवर में दस विकेट पर मात्र 122 रन ही बना सकी. सिमडेगा की प्रियंका लूथरा ने 42 रन व आरुषि गोदियाल ने 19 रन बनाये. धनबाद की ओर से गेंदबाजी करते हुए बबली कुमारी ने 10 ओवर में चार विकेट, नेहा कुमारी ने दो विकेट लिये. धनबाद की वृष्टि कुमारी को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. मौके पर पीएन सिंह, पूर्व रणजी क्रिकेटर काजल दास, मिलन दत्ता, डी उमा राव आदि मौजूद थे. धनबाद क्रिकेट टीम के खिताब जीतने पर डीसीए के अध्यक्ष मनोज कुमार, महासचिव उत्तम विश्वास, जेएससीए के मेंबर विनय सिंह, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, बाला शंकर झा, संजीव राणा, मनीष वर्धन आदि ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola