कूलर नहीं फेंक रहा ठंडी हवा? अपना कर देखें ये 5 तरीके, मिनटों में होगा कमरा ठंडा-ठंडा कूल-कूल

कूलर के पैड्स साफ करता एक आदमी (Photo: AI Generated)
Air Cooler Tips: अगर कूलर पहले जैसी कूलिंग नहीं कर रहा और बिजली का बिल भी बढ़ रहा है, तो वजह सिर्फ मशीन नहीं, उसके यूज का तरीका भी हो सकता है. कुछ आसान बदलाव और रेगुलर देखभाल से आप कूलर की कूलिंग ठीक कर सकते हैं और बिजली की खपत भी घटा सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा तरीका.
गर्मी के मौसम में बिजली का बिल अक्सर बढ़ जाता है. कारण यह है कि घर को ठंडा रखने के लिए कूलर को लंबे समय तक चलाना पड़ता है. लेकिन कई बार दिक्कत सिर्फ कूलर की नहीं होती, बल्कि हमारी रोजमर्रा की कुछ आदतें भी इसके पीछे जिम्मेदार होती हैं. इन आदतों से कूलर की परफॉर्मेंस कम होती है और बिजली की खपत भी बढ़ जाती है.
अच्छी बात यह है कि कूलर की एफिशिएंसी बढ़ाने के लिए आपको कोई महंगा डिवाइस खरीदने की जरूरत नहीं है और न ही किसी टेक्नीशियन को बुलाने की. बस कुछ आसान और सही तरीकों को अपनाकर आप अपने कूलर की परफॉर्मेंस सुधार सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कैसे.
अपने कूलर के लिए खिड़की व दरवाजा खोलें
एक बात गांठ बांध लीजिए कि कूलर तभी अच्छे से काम करेगा जब कमरे में फ्रेश हवा का आना-जाना बना रहे. अगर खिड़की या दरवाजा बंद रहेगा तो ठंडी हवा कमरे में ही फंस जाती है और कूलर ठीक से असर नहीं दिखा पाता. इसलिए थोड़ी-सी खिड़की खुली रखना जरूरी है, ताकि गर्म हवा बाहर निकल सके और कूलर की ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल सके.
पैड्स को पहले भिगो दें
कूलर चालू करने से पहले लगभग 10 मिनट तक सिर्फ पानी वाला पंप चला दें. इससे कूलर के पैड अच्छे से पानी सोख लेते हैं और पूरी तरह गीले हो जाते हैं. अगर आप सीधे फैन चालू कर देते हैं और पैड सूखे रहते हैं, तो शुरुआत में कुछ देर तक गर्म और सूखी हवा ही कमरे में आती है. लेकिन पहले से पंप चलाने से पैड पहले ही ठंडे हो जाते हैं, जिससे कूलर शुरू होते ही तुरंत ठंडी हवा मिलनी शुरू हो जाती है.
यह भी पढ़ें: क्यों 24°C पर भी चलने के बाद बढ़ रहा है AC का बिल? BEE एक्सपर्ट ने बताए बिजली बचाने के आसान तरीके
कूलर में कम पंखे की स्पीड का यूज करें
जब आप AC या कूलर का फैन स्पीड बहुत फास्ट कर देते हैं, तो लगता है कि कमरा जल्दी ठंडा हो जाएगा. लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता. असल में, जब हवा बहुत तेजी से पैड्स के बीच से गुजरती है, तो उसे नमी (moisture) लेने का पूरा समय नहीं मिल पाता. इससे ठंडक उतनी अच्छी नहीं बनती. अगर आप मीडियम या लो फैन स्पीड पर रखते हैं, तो हवा को पैड्स के साथ ज्यादा समय मिलता है. इससे वह अच्छी तरह ठंडी होकर आपके पास पहुंचती है.
पंप को सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही चलाएं
अगर आपका कमरा पहले ही ठंडा हो चुका है, तो अब आप पंप बंद करके सिर्फ फैन चला सकते हैं. कूलर के पैड में जो नमी पहले से जमा है, वही कुछ समय तक ठंडक बनाए रखने के लिए काफी होती है. इससे आराम भी बना रहता है और बिजली की खपत भी कम हो जाती है.
पैड और टैंक की सफाई करें
अगर कूलर के पैड गंदे हो जाएं तो हवा का सही फ्लो रुक जाता है. इतना ही नहीं, वे पानी भी अच्छे से नहीं सोख पाते. साथ ही टैंक में जमी हुई मिनरल की परत पंप पर एक्स्ट्रा लोड डालती है. इसलिए हर दो हफ्ते में कूलर की साफ-सफाई करना बहुत जरूरी है, ताकि वह गर्मी के दिनों में बिना किसी दिक्कत के बढ़िया कलिंग करे.
यह भी पढ़ें: 700 रुपये की यह डिवाइस बचाएगी AC और गीजर से होने वाले हादसों से, जानिए कैसे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










