अंतरिम कोच बनते ही फिर चमके लक्ष्मण, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे पर जमाया सीरीज जीत का कब्जा

Updated:
विज्ञापन
वीवीएस लक्ष्मण (फोटो—सोशल मीडिया)

वीवीएस लक्ष्मण (फोटो—सोशल मीडिया)

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत की जीत ने वीवीएस लक्ष्मण के अंतरिम कोच के रूप में रिकॉर्ड को और मजबूत किया है. इस जीत के साथ श्रेयस अय्यर ने कप्तान के तौर पर अपनी पहली टी20 सीरीज जीती है.

विज्ञापन

VVS Laxman Record: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज जीत के साथ वीवीएस लक्ष्मण ने बतौर अंतरिम कोच अपना शानदार रिकॉर्ड और मजबूत किया, वहीं श्रेयस अय्यर को कप्तान के रूप में पहली टी20 सीरीज जीत मिली.

वीवीएस लक्ष्मण का शानदार रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली. इस जीत के साथ एक बार फिर जिम्बाब्वे दौरे पर भी अंतरिम हेड कोच वीवीएस लक्ष्मण का शानदार रिकॉर्ड चर्चा में आ गया है. जब भी भारतीय टीम के नियमित हेड कोच उपलब्ध नहीं रहे, लक्ष्मण ने जिम्मेदारी संभाली और ज्यादातर मौकों पर टीम को सफलता दिलाई. इससे पहले गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली सीरीज जीत ने लक्ष्मण के कोचिंग रिकॉर्ड को और मजबूत कर दिया है.

सालविरोधी टीमसीरीज परिणामनतीजा
2022आयरलैंड2-0जीत
2022जिम्बाब्वे3-0जीत
2022न्यूजीलैंड1-0जीत
2022न्यूजीलैंड0-1हार
2024जिम्बाब्वे4-1जीत
2024साउथ अफ्रीका3-1जीत
2026जिम्बाब्वे2-0*सीरीज अपने नाम

भारत ने जीता था गोल्ड

द्विपक्षीय सीरीज के अलावा वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में भारतीय पुरुष टीम ने 2023 एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी जीता था. हालांकि, 2022 एशिया कप में टीम इंडिया सुपर-4 चरण से आगे नहीं बढ़ सकी थी, जो उनके कार्यकाल का एक निराशाजनक परिणाम रहा.

श्रेयस अय्यर को मिली पहली टी20 सीरीज जीत

जिम्बाब्वे के खिलाफ मिली यह जीत कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी बेहद खास रही. सूर्यकुमार यादव की जगह टी20 टीम की कमान संभालने वाले अय्यर को कप्तान के रूप में यह पहली टी20 सीरीज जीत मिली है. इससे पहले उनकी कप्तानी में भारत आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज गंवा चुका था. अब जिम्बाब्वे पर मिली जीत के साथ अय्यर ने बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज ट्रॉफी हासिल कर ली.

Also Read: अभिषेक शर्मा ने बनाया नया रिकॉर्ड, T20I में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय ओपनर बने


विज्ञापन
Abhijeet Kumar

लेखक के बारे में

By Abhijeet Kumar

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola