ePaper

Dhanbad News : हास्य के रंग में आज डूबेगा धनबाद, स्टैंडअप कॉमेडियन वीआइपी व सत्यपाल बांधेंगे समां

Updated at : 11 Mar 2025 1:40 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : हास्य के रंग में आज डूबेगा धनबाद, स्टैंडअप कॉमेडियन वीआइपी व सत्यपाल बांधेंगे समां

प्रभात खबर के अपराजिता सम्मान समारोह की तैयारी पूरी, चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रहीं महिला चिकित्सक होंगी सम्मानित, कार्यक्रम स्थल : कम्युनिटी हॉल, कोयला नगर, समय : शाम 6.00 बजे से

विज्ञापन

होली से पहले धनबादवासी मंगलवार को हास्य के रंग में डुबकी लगायेंगे. स्टैंडअप कॉमेडियन वीआइपी एवं सत्यपाल यहां पर धमाल मचायेंगे. होली से पहले लोगों को गुदगुदायेंगे. मौका होगा प्रभात खबर के अपराजिता सम्मान समारोह का.

प्रभात खबर की तरफ से 11 मार्च को अपराजिता सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा. मंगलवार को यह कार्यक्रम कम्युनिटी हॉल कोयला नगर में शाम छह बजे से होगा. इसमें चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर काम कर रही महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया जायेगा. आयोजन का उद्देश्य चिकित्सा क्षेत्र में सराहनीय योगदान दे रही महिला चिकित्सकों को प्रोत्साहित करना है. सम्मान समारोह के बाद हास्य कलाकारों की महफिल सजेगी. हास्य कलाकार वीआइपी व सत्यपाल की जोड़ी हंसी के फुहारों के साथ खूब धमाल मचायेगी.

पहली बार वीआइपी व सत्यपाल धनबाद में देंगे प्रस्तुति :

अपराजिता सम्मान समारोह में लोगों के मनोरंजन के लिए हास्य कलाकार भी धनबाद आ रहे हैं. बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार सह स्टैंडअप कॉमेडियन और टीवी अभिनेता विजय ईश्वर लाल पवार उर्फ वीआइपी व हास्य कलाकार सत्यपाल अपनी अदाकारी से धनबादवासियों को खूब गुदगुदायेंगे. वीआइपी कई टीवी शो में काम किये है. हास्य कलाकार सत्यपाल भी कई टीवी शो में काम कर चुके हैं. वह स्टैंडअप कॉमेडियन के साथ टीवी अभिनेता भी हैं. टीवी शो सबसे फन्नी कौन, मोटू-पतलू, मैडम सर, भावना को समझो, एफआइआर, गुटूर गू, हंसी का तड़का आदि शो में काम कर चुके हैं. दोनों पहली बार धनबाद में अपनी प्रस्तुति देंगे.

स्टैंडअप कॉमेडी सह लॉप्टर शो के लिए शहरवासियों में बढ़ा क्रेज :

प्रभात खबर के अपराजिता सम्मान सम्मान समारोह सह स्टैंडअप कॉमेडी को ले कर शहरवासियों में क्रेज बढ़ता जा रहा है. होली से ठीक पहले हो रहे इस कार्यक्रम को लेकर पास की मांग बढ़ी है. कोयला नगर स्थित कम्युनिटी हॉल में शाम छह बजे से यह कार्यक्रम प्रारंभ होगा. दर्शकों से शाम छह बजे तक हाल में प्रवेश करना होगा. पास के जरिये एंट्री होगी. प्रभात खबर के इस कार्यक्रम में धनबाद जिला के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहीं महिला चिकित्सकों को सम्मानित किया जायेगा. शहरवासी इसके साक्षी बनेंगे.

प्रभात खबर अपराजिता सम्मान समारोह के स्पांसर :

टाइटल स्पांसर 99 ग्रुप ऑफ कंपनीज, मेन स्पांसर सेनको गोल्ड, पावर्ड बाई गोल एजुकेशन सर्विस प्रा लि, न्यू श्री राम कुंज, हेल्थ पार्टनर एसजेएएस सुपर स्पेशियालिटी हॉस्पिटल व अलकारी देवी हॉस्पीटल.

कार्यक्रम में पास से होगी एंट्री :

कार्यक्रम में पास से एंट्री होगी. प्रभात खबर कार्यालय के मुख्य गेट पर पाठकों के लिए इंट्री पास उपलब्ध रहेगा. कोई भी पाठक कार्यालय अविध में आ कर पास ले सकते हैं. किसी तरह की जानकारी के लिए 7903850831 पर कॉल कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

NARENDRA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola