Dhanbad News : राणी सती दादी मंदिर में महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : कतरास के श्रीश्री राणी सति दादी मंदिर में भादा अमावस्या महोत्सव संपन्न

विज्ञापन

Dhanbad News : श्री श्री राणी सती दादी मंदिर,कतरास में तीन दिवसीय 27वां भादो अमावस्या महोत्सव के अंतिम दिन शनिवार की शाम भव्य महाआरती का आयोजन किया गया. इसके पूर्व प्रातः चार बजे दादी जी का गुलाब जल युक्त गंगाजल से स्नान व शृंगार किया गया. अमावस्या पूजन, महारुद्राभिषेक एवं हनुमान पूजन, सवामणि भोग, खीर पुड़ा भोग लगाये गये. मंदिर के पुजारी विजय पांडे व पुरोहित अजय शर्मा ने पूजा पाठ कराया. मारवाड़ी समाज की 13 महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सोलह श्रृंगार कर राणी सती दादी की महाआरती की. महाआरती में प्रेमलता पटवारी, ममता केडिया, नेहा शर्मा, स्नेहा चौधरी, श्वेता सोनी, बबली शर्मा, श्वेता अग्रवाल, खुशबू भुवालका, कोमल खंडेलवाल, एकता खंडेलवाल, सिमरन जलान, साक्षी शर्मा, रूपा अग्रवाल आदि शामिल हुईं. पूजन कार्यक्रम में पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय कुमार झा, धनबाद सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी, बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो की पत्नी, मारवाड़ी समाज के अध्यक्ष कृष्ण अग्रवाल, अध्यक्ष डॉ वीएन चौधरी, सचिव राजेश केडिया, अधिवक्ता डीएन चौधरी, प्रदीप खेमका पूर्व पार्षद हरि प्रसाद, उद्योगपति अग्रवाल, श्रवण खेतान, संयोजक भगवती चौधरी, सह संयोजक प्रमोद अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, उषा चौधरी, प्रदीप सोनी, अमित चौधरी, रवि बास्का, अरुण चौधरी, अरुण नारनौली, महेश शर्मा, सुरेश शर्मा, शिवम सोनी, अरुण तुलस्यान, दीपक भुवालका, मनोज भुवालका, गंगा गौशाला के सचिव महेश अग्रवाल, विष्णु चौरसिया, दीपक अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola