ePaper

Dhanbad News : छठ पर घर जाने वालों की ट्रेनों में उमड़ी भीड़,

Updated at : 23 Oct 2025 1:54 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : छठ पर घर जाने वालों की ट्रेनों में उमड़ी भीड़,

Dhanbad News : जनरल कोच फुल तो स्लीपर में जमाया कब्जा

विज्ञापन

Dhanbad News : छठ में अपने घर जाने वालों की भीड़ स्टेशनों पर उमड़ रही है. बुधवार की रात करीब 9.35 बजे धनबाद रेलवे स्टेशन पहुंची हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस में घुसने के लिए यात्रियों को भारी मशक्कत करनी पड़ी. क्या पुरुष और क्या बच्चे, महिलाएं सभी जनरल बोगियों में सवार होने के लिए आपाधापी करते दिखे . लंबी वेटिंग के कारण सीट पक्की नहीं हुई, तो यात्री कमर कस कर ट्रेन की जनरल बोगियों में सवार होने पहुंचे. मौर्य एक्सप्रेस की जेनरल बोगियां धनबाद पहुंचने से पहले ही भरी पड़ी थीं. ऊपर से धनबाद स्टेशन में मौजूद भीड़. स्थिति यह थी कि जनरल बोगी में पैर रखने तक की जगह नहीं थी, लेकिन लोग किसी तरह इसी में प्रवेश करने को लेकर जद्दोजहद कर रहे थे. कुछ लोगों ने स्लीपर कोच में ही जगह बना ली.

स्लीपर कोच में सवार हुए लोग :

आरपीएफ की टीम लोगों से संयम बरतने के अपील करती रही, लेकिन लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. एस1, एस 2, एस 3 और एस 4 कोच की स्थिति जनरल जैसी हो गयी थी. कोई दो सीटों के बीच खाली फर्श पर, कोई शौचालय के पास तो कोई दरवाजे पर खड़ा होकर यात्रा करता दिखा.

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लेटफॉर्म पर मौजूद थी आरपीएफ की टीम :

ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर लगने से पहले ही आरपीएफ की टीम पहुंच गयी थी. आरपीएफ के प्रभारी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश टीम के साथ लोगों को समझते दिखे. इस दौरान आरपीएफ के जवान लगातार अनाउंसमेंट करके लोगों से संयम बरतने की अपील करते दिखे.

महिला कोच में पुरुषों का प्रवेश :

भीड़ के कारण महिला कोच में भी पुरुष प्रवेश कर गये, इसको लेकर कुछ महिलाओं ने हो हल्ला भी किया, लेकिन पुरुष नहीं उतरे. यही नहीं दिव्यांग कोच में भी आम लोग चढ़ गये. इसके कारण दिव्यांगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

MANOJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola