Dhanbad News : प्लेटफॉर्म संख्या एक व दो पर शीतल पेयजल का स्टैंड पोस्ट से नहीं निकला ठंडा पानी

Published by : NARENDRA KUMAR SINGH Updated At : 09 Apr 2025 1:34 AM

विज्ञापन

प्रभात फॉलोअप : एक सप्ताह में धनबाद स्टेशन पर पेयजल की व्यवस्था करने का रेल अधिकारी का दावा फेल

विज्ञापन

जिले में गर्मी बढ़ती जा रही है. अधिकतम तापमान 37 डिग्री के करीब रहा है. लेकिन धनबाद स्टेशन में शीतल पेयजल की व्यवस्था अभी तक नहीं हुई. धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो-तीन पर स्थित शीतल पेयजल के स्टैंड पोस्ट से ठंडा पानी नहीं आ रहा है. स्टेशन पर वाटर एटीएम भी पर्याप्त नहीं है. इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रभात खबर की टीम मंगलवार की दोपहर धनबाद स्टेशन पहुंची, तो देखा कि वाटर एटीएम में ताला लगा है. वहीं स्टैंड पोस्ट से गर्म पानी आ रहा था. वाटर कूलर के लिए लगी मशीन काम नहीं कर रही है. प्लेटफॉर्म संख्या एक पर आरपीएफ के सामने स्थित शीतल पेयजल स्टैंड पोस्ट, वेटिंग हॉल के बाहर का स्टैंड पोस्ट, प्लेटफॉर्म संख्या दो व तीन पर स्थित पार्सल कार्यालय के फुट ओवर ब्रिज के नीचे स्थित स्टैंड पोस्ट समेत अन्य शीतल पेयजल स्टैंड पोस्ट का वाटर कूलर काम नहीं कर रहा है.

वाटर एटीएम की स्थिति :

दोपहर 1.06 बजे टीम स्टेशन पहुंची तो प्लेटफॉर्म संख्या एक पर जीआरपी के समीप लगा वाटर एटीएम बंद था. वहीं प्लेटफॉर्म संख्या दो-तीन पर लगा वाटर एटीएम चालू था, प्लेटफार्म संख्या चार-पांच पर वाटर एटीएम को इंस्टॉल करने की प्रक्रिया चल रही थी.

नहीं हो रहा है मेंटेनेंस :

प्रभात खबर ने शीतल पेयजल स्टैंड पोस्ट से गर्म पानी आने की खबर को 20 मार्च को प्रमुखता से प्रकाशित की गयी थी. एक्स पर सीनियर डीइइ जी ने जवाब दिया था कि शीतल पेयजल की व्यवस्था एक सप्ताह के अंदर में कर दी जायेगी. लेकिन धनबाद स्टेशन पर अभी तक शीतल पेयजल की व्यवस्था नहीं हो पायी है. स्टैंड पोस्ट जहां गर्म पानी ही दे रहा है. वहीं वाटर एटीएम की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola