भौंरा बाई क्वार्टर कोक प्लांट के पास जंगल से 15 टन कोयला जब्त
Updated at : 25 Apr 2024 1:13 AM (IST)
विज्ञापन

कोयला किया गया जब्त
विज्ञापन
झरिया.
सुदामडीह थाना अंतर्गत भौंरा बाई क्वार्टर कोक प्लांट के समीप पुराना रेलवे लाइन के पास बुधवार को सीआइएसएफ टीम ने छापेमारी कर करीब 15 टन कोयला जब्त किया है. सीआइएसएफ ने जब्त कोयला को बीसीसीएल प्रबंधन को सौंप दिया. छापेमारी का नेतृत्व सीआइएसएफ इंस्पेक्टर बीके शर्मा कर रहे थे. सीआइएसएफ का कहना है कि सूचना देने के बाद भी सुदामडीह पुलिस घटनास्थल नहीं पहुंची. छापेमारी में सीआइएसएफ क्यूआरटी, क्राइम विभाग व बीसीसीएल के सुरक्षाकर्मी शामिल थे. बताया जाता है कि भौंरा ओपी क्षेत्र के 12 नंबर में एक गिरोह द्वारा भौंरा फोर ए पैच से कोयला चोरी कर जमा किया जाता है और रात में बाइक, स्कूटर, साइकिल से अवैध कोयला कालीमेला बिनोद पुल के रास्ते बंगाल भेज दिया जाता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




