Dhanbad News: कोल इंडिया का मुनाफा 32% घटा, शेयरधारकों को 10.25 रुपये मिला डिविडैंड

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

कोल इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी किये हैं.

विज्ञापन

6,274.80 करोड़ से घटकर 4,262.64 करोड़ रुपये हुआ मुनाफाखर्च में सात फीसदी की बढ़ोतरी

धनबाद.

कोल इंडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी किये हैं. इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 32 फीसदी घटकर 4,262.64 करोड़ रुपये रह गया है. जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 6,274.80 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया था. कंपनी ने बताया कि मुनाफे में यह गिरावट बिक्री घटने और खर्च में बढ़ोतरी से आयी है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस तिमाही में कंपनी की बिक्री 27,271.30 करोड़ रुपये से घटकर 26,909.23 करोड़ रुपये रह गयी. जबकि कुल खर्च सात फीसदी बढ़कर 26,421.86 करोड़ रुपये हो गया, जो गत वर्ष इसी अवधि में 24,670.70 करोड़ रुपये था.

मुनाफे में गिरावट के बावजूद निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा

मुनाफे में गिरावट के बावजूद कोल इंडिया ने अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 10.25 रुपये के दूसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है. डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट चार नवंबर 2025 तय की गयी है, जबकि भुगतान की तारीख 28 नवंबर 2025 होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola