ePaper

Dhanbad News: धनबाद होकर चलेगी चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल

Updated at : 23 Oct 2025 9:01 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: धनबाद होकर चलेगी चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल

Dhanbad News: रेलवे ने जारी की सूचना, टिकटों की बुकिंग शुरू

विज्ञापन

Dhanbad News: रेलवे ने जारी की सूचना, टिकटों की बुकिंग शुरू Dhanbad News: त्योहार में ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए धनबाद स्टेशन होकर चर्लपल्ली-बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल चलायी जायेगी. रेलवे की ओर से इसकी सूचना जारी की गयी है. सीटों की बुकिंग शुरू हो गयी है. 25 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 07093 चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल चलेगी और 27 अक्तूबर को ट्रेन संख्या 07094 बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल चलेगी. इस ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के एक कोच, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के तीन कोच एवं साधारण श्रेणी के 15 कोच होंगे. 07093 चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल चर्लपल्ली से 10 बजे रवाना होगी. दूसरे दिन बोकारो 3.55 बजे, धनबाद 6.50 बजे और बरौनी तीसरे दिन सुबह पांच बजे पहुुंचेगी. 07094 बरौनी-चर्लपल्ली स्पेशल बरौनी से 9.30 बजे प्रस्थान करेगी. धनबाद स्टेशन शात 4.15 बजे पहुंचेगी. बोकारो 6.15 बजे और चर्लपल्ली दूसरे दिन शाम 7.30 बजे पहुंचेगी. इस दौरान ट्रेन का ठहराव दिनकर ग्राम सिमड़िया, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, प्रधानखांटा, धनबाद, राजाबेड़ा, बोकारो स्टील सिटी, कोटशिला, मुरी, रांची, नूआगांव, राउलकेला, झारसुगड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिय, चंदा फॉर्ट, बलहरसा, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, पेद्दापल्ली, जनगांव में रुकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola