बरारी की बेटी की बगहा में हत्या, शव आने पर पसरा मातम

झरिया की बरारी की बेटी की बगहा में हत्या कर दी गयी. ससुराल वालों पर लगा है आरोप
झरिया.
झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह व बगहा (बिहार) प्रशासन की सहायता से सात दिनों के बाद बरारी शराफतपुर निवासी मो जसीम अंसारी की पुत्री रोजी परवीन (19) की लाश बगहा से बरामद की गयी. उसके बाद शव लेकर परिजन गुरुवार की रात बरारी पहुंचे. शुक्रवार की सुबह बरारी जियलगोड़ा कब्रिस्तान में उसकी मिट्टी मंजिल की गयी.फरवरी में हुई थी शादी, हत्या कर जमीन में गाड़ दिया था
परिजनों के अनुसार बरारी शराफतपुर निवासी मो जसीम अंसारी की 19 वर्षीय पुत्री रोजी परवीन की शादी इसी वर्ष फरवरी में बसंतपुर सिसवा (चौतरवा थाना), जिला बगहा बिहार निवासी मो शाहिद आलम से हुई थी. आरोप के अनुसार रोजी की 19 जून को हत्या कर उसे जमीन में गाड़ दिया गया था. मायके वालों को जब बेटी से मोबाइल पर संपर्क नहीं हुआ, तो वे बगहा पहुंचे. फिर परिजन विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से मिले और बेटी के लापता होने की जानकारी दी. फिर चौतरवा थाना में मामला दर्ज कराया. उसके बाद शव बरामद कर परिजनों को सौंपा गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




