Dhanbad News : धनबाद विधायक के होली मिलन में जुटे भाजपाई, खूब उड़े रंग-गुलाल

Published by : NARENDRA KUMAR SINGH Updated At : 11 Mar 2025 1:31 AM

विज्ञापन

भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक गोलू राज, अनुपमा यादव व निशांत ने होली के एक से बढ़ कर एक गीतों की प्रस्तुति दी. इस पर श्रोता झूमने को मजबूर हो गये.

विज्ञापन

धनबाद विधायक राज सिन्हा की ओर से सोमवार को न्यू टाउन हाल परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह व विधायक श्री सिन्हा ने फगुआ के गीत से की. इससे पूर्व भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा होली की बधाई दी. इसके बाद भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक गोलू राज, अनुपमा यादव व निशांत ने होली के एक से बढ़ कर एक गीतों की प्रस्तुति दी. इस पर श्रोता झूमने को मजबूर हो गये. मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, मानस प्रसून, पूर्व मेयर इंदु सिंह, आशनी सिंह, सत्येंद्र कुमार, सरोज सिंह, तारा देवी, संजय झा, घनश्याम ग्रोवर, बिंदेश्वरी प्रसाद, हरिप्रकाश लाटा, धनेश्वर महतो, संजीव अग्रवाल, पंकज सिन्हा, नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, रंजीत सिंह बिल्लू, अशोक पाल, चंद्रशेखर सिंह, नित्यानंद मंडल, बच्चा गिरी, श्रीराम यादव, ललन मिश्रा, आशा पांडेय, राजकिशोर जैना, रवि सिन्हा, अजय निषाद, अर्चना सिंह, मनोज मालाकार सहित कई भाजपा नेता मौजूद थे. विधायक के होली मिलन में देर रात तक गीत -संगीत का कार्यक्रम चला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARENDRA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By NARENDRA KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola