Dhanbad News : झरिया में छप्पन भोग के साथ भादो अमावस्या महोत्सव का समापन

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : झरिया में छप्पन भोग के साथ भादो अमावस्या महोत्सव का समापन

विज्ञापन

Dhanbad News : लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित श्री राणी सती मंदिर में चार दिवसीय भादो महोत्सव के चौथे दिन प्रातः पांच बजे मंगला आरती व पंचधारी भोग के साथ महोत्सव संपन्न हो गया. शनिवार को पं मुन्ना शास्त्री ने प्रातः छह बजे पूजन, जात जडूला किया. उसके बाद प्रातः 10:30 बजे खीर-पूरी प्रसाद का भोग लगाकर वितरण किया गया. स्थानीय गायकों ने भजनों को ऐसा समां बांधा कि भक्त मुग्ध होकर भजनों की धुन पर नाच उठे. मौके पर अध्यक्ष द्वारका प्रसाद गोयनका, अरुण झुनझुनवाला, छेदी तुलस्यान, नथमल अग्रवाल, सत्य नारायण भोजगढ़िया, नरेश अग्रवाल, अनिल खेमका, संदीप सांवरिया, अनिल चौधरी, आलोक अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल, पुनीत गोयनका, संजय झुनझुनवाला, बृजमोहन अग्रवाल, निशांत गोयनका आदि सदस्य सक्रिय थे. इसमें श्री रानी सती महिला समिति का भी सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola