Dhanbad News : लंबित मांगों के निष्पादन को ले जीएम के साथ बीसीकेयू की वार्ता
Published by : NARAYAN CHANDRA MANDAL Updated At : 23 Jan 2026 6:51 PM
Dhanbad News : लंबित मांगों के निष्पादन को ले जीएम के साथ बीसीकेयू की वार्ता
Dhanbad News : बीसीसीएल ब्लॉक दो एबीओसीपी में कार्यरत मजदूरों की लंबित 31 सूत्री मांगों के निष्पादन को लेकर शुक्रवार को देर शाम महाप्रबंधक कुमार रंजीव के साथ बीसीकेयू ने वार्ता की. मजदूरों का संडे कटौती पर बीसीकेयू पदाधिकारियों ने रोष जताया. कहा समयानुसार मजदूरों की लंबित मांगों का निष्पादन नहीं होने से मजदूरों में आक्रोश है. महाप्रबंधक ने 15 दिनों के अंदर सभी मांगों को समाधान करने का आश्वासन दिया. मौके पर एजीएम आरके शर्मा, वाशरी पीओ राजेश कुमार, एपीएम अनिल कुमार, कार्मिक प्रबंधक अजय सिंह यादव, पीके झा, आरके सिन्हा, आलोक कुमार तथा यूनियन पदाधिकारियों में केन्द्रीय सचिव जेके झा, बैजनाथ यादव, धनंजय महतो, शिवशंकर यादव, सीताराम कर्मकार, डेगलाल महतो, प्रताप वर्णवाल, अनिल महतो, लखी देवी, प्रेम दास, रति महतो, सुरेश महतो आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










