Dhanbad News: बीसीसीएल : सात एरिया के जीएम सहित 11 अधिकारियों का तबादला

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बीसीसीएल में माइनिंग संभाग से जुड़े 11 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है.

विज्ञापन

धनबाद.

बीसीसीएल में माइनिंग संभाग से जुड़े 11 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नये स्थान पर पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है. बीसीसीएल प्रबंधन की ओर से शुक्रवार को जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि यह तबादला माइनिंग डिसिप्लिन के अधिकारियों का है. इनमें से 10 अधिकारी जनरल मैनेजर (जीएम) स्तर के हैं, जबकि एक अधिकारी चीफ मैनेजर (माइनिंग) पद पर कार्यरत है.

इनका हुआ तबादला

अधिसूचना के मुताबिक बरोरा एरिया के जीएम पीयूष किशोर को गोविंदपुर एरिया, गोविंदपुर एरिया के जीएम किशोर कुमार सिंह को बरोरा एरिया जीएम की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. इसी तरह लोदना एरिया के जीएम निखिल बी त्रिवेदी का तबादला करते हुए उन्हें कुसुंडा एरिया का जीएम बनाया गया है. कुसुंडा एरिया के जीएम प्रणब दास का तबादला करते हुए उन्हें बस्ताकोला एरिया जीएम की जिम्मेदारी दी गयी है. जबकि बस्ताकोला एरिया के जीएम अनिल कुमार सिन्हा को लोदना एरिया का जीएम बनाया गया है. बस्ताकोला एरिया के एडिशनल जीएम तुनेश्वर पासवान को इजे एरिया भौंरा की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं गणेश चंद्र साहू पीबी एरिया के एरिया जीएम का पदभार 31 अक्तूबर से ग्रहण करेंगे. वे इससे पहले मुख्यालय स्थित यूजी एंड साइडिंग के जीएम के रूप में कार्यरत थे. कतरास एरिया के जीएम राज कुमार को जीएम (क्वालिटी, मुख्यालय), सुधाकर प्रसाद जीएम (क्वालिटी, मुख्यालय) को कतरास एरिया का जीएम बनाया गया है. संजय कुमार जीएम (जियोलॉजी, मुख्यालय) को जीएम (जियोलॉजी, यूजी एंड साइडिंग तथा टीएस टू डीटी-पीपी) तथा

नंदेश्वर राय चीफ मैनेजर (एचआरडी) को एजीएम, पीबी एरिया बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola