Dhanbad News: प्रमुख तालाबों में सुरक्षा के लिए लगाए जायेंगे बैरिकेडिंग : नगर आयुक्त

Edited by ASHOK KUMAR
Updated:
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने शहर के विभिन्न छठ तालाबों का निरीक्षण किया

विज्ञापन

धनबाद.

महापर्व छठ को लेकर गुरुवार को नगर आयुक्त रविराज शर्मा ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न तालाबों और घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ निगम के सहायक नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर, रैमकी के अधिकारी, अभियंता व निगम कर्मी शामिल थे. निरीक्षण की शुरुआत लोको टैंक तालाब से की गई, जो वर्तमान में पुनरुद्धार की प्रक्रिया में है. नगर आयुक्त ने यहां अभियंताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. उन्होंने छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सीढ़ियों का निर्माण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने यहां बैरिकेड लगाने के निर्देश दिये. वहीं जलाशय में प्लास्टिक व अन्य अपशिष्ट सामग्री डालने पर रोक लगाने एवं जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये.

बरमसिया तालाब के पास मंदिर की सफाई कराने का आश्वासन

इसके बाद नगर आयुक्त बरमसिया तालाब पहुंचे. यहां उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद किया. लोगों की मांग पर उन्होंने पास के मंदिर परिसर की सफाई कराने का आश्वासन दिया. नगर आयुक्त ने मनईटांड़ तालाब, राजा तालाब (झरिया), तेजन सिंह तालाब तथा इंडस्ट्री तालाब का भी निरीक्षण किया. राजा तालाब में चल रहे सिविल कार्यों की समीक्षा की और स्वच्छता व सुरक्षा के सभी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. नगर आयुक्त ने पासवान टोला घाट तथा एकरा घाट का निरीक्षण किया.

सुरक्षा, लाइटिंग व बैरिकेडिंग पर फोकस करें अधिकारी : नगर आयुक्त

नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, लाइटिंग व बैरिकेडिंग का काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. नगर आयुक्त ने कहा कि सभी प्रमुख तालाबों एवं घाटों पर सुरक्षा बैरिकेड लगाने का निर्देश दिया गया है. चेतावनी एवं सुरक्षा संबंधी साइनबोर्ड भी लगाए जायेंगे. घाटों की समयबद्ध सफाई एवं स्वच्छता की निगरानी की जायेगी. लोहारकुल्ही तालाब एवं राज तालाब (8 लेन के निकट) में छठ पर्व करना अनुपयुक्त है. इस संबंध में जिला प्रशासन को औपचारिक पत्र प्रेषित किया जाएगा ताकि सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola