ePaper

Dhanbad News : सन्नी का शव पहुंचते ही गम में डूबी भीमकनाली, परिजनों की दहाड़ सुन सबकी आंखें हुई गीली

Updated at : 06 Nov 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : सन्नी का शव पहुंचते ही गम में डूबी भीमकनाली, परिजनों की दहाड़ सुन सबकी आंखें हुई गीली

Dhanbad News : सन्नी का शव पहुंचते ही गम में डूबी भीमकनाली, परिजनों की दहाड़ सुन सबकी आंखें हुई गीली

विज्ञापन

Dhanbad News : भीमकनाली ए टाइप निवासी रामज्ञा चौहान के 21 वर्षीय पुत्र सन्नी चौहान का शव घर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. यहां मौजूद हर लोग की आंखों से आंसू छलक रहे थे. परिजन दहाड़ मार कर रो रहे थे. सन्नी अपने मां- बाप का छोटा पुत्र था. तीन भाई व दो बहनों में सन्नी सबसे छोटा था. इस हादसे में उनका बड़े भाई रोहित कुमार डूबने से बच गया है. उनके साथ नदी स्नान करने पड़ोस के रहने वाले दोस्त छोटू कुमार व मोहित कुमार भी गया था. नहाने के क्रम में वे दोनों भी नदी की धारा में बह गये थे. लेकिन लोगो ने उसे बचा लिया था. सभी एक साथ बाइक से हंसी-खुशी के साथ नदी नहाने तेलमच्चो दामोदर नदी गये थे. घटना में बचे तीनों युवक अपने दो साथियों की मौत से सदमे में हैं.

अपनी आंखों के सामने भाई को डूबते देख बड़े भाई है नि:शब्द

इधर, अपने छोटे भाई को अपनी आंखों के सामने डूबते देख सन्नी के बड़े भाई रोहित कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है. सांत्वना देने के लिए लोग उनके घर पहुंच रहे हैं. अपने बेटे की मौत से रामाज्ञा कुमार काफी दुखी हैं. मन में आक्रोश भी झलक रहा है. प्रशासन को कोस रहे हैं. उनका कहना है कि अगर समय पर बचाव दल पहुंचता, तो शायद उनका बेटा भी जीवित रहता. परिजन शव के साथ बैठे फफक रहे हैं. इस घटना से लोगों को झकझोर दिया है. पड़ोसियों के घर पर भी दो दिन से चूल्हा नहीं जला है. रामाज्ञा कुमार का पैतृक आवास गोरखपुर में है. वहां से उनके रिश्तेदारों के आने का इंतजार सभी कर रहे हैं. रिश्तेदारों के आने के बाद ही दाह संस्कार किया जायेगा.

सुमित के परिजन अनहोनी की जता रहे हैं आशंका

वहीं सेनीडीह ब्लॉक निवासी दिलीप राय के छोटे पुत्र सुमित कुमार राय की घर वापसी को लेकर उनके भाई बहन एवं अन्य रिश्तेदार इंतजार में हैं. बहनों को यकीन नहीं हो रहा की उनका भाई उनलोगों से दूर हो चुका है. परिजन अनहोनी की आशंका से सशंकित हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola