Dhanbad News : हरिहरपुर में प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, हंगामा के बाद गांव में तनाव

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : हरिहरपुर में प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, हंगामा के बाद गांव में तनाव

विज्ञापन

Dhanbad News : हरिहरपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर पांडेय टोला में नेहाल राय के बड़े पुत्र कपिल राय (32 वर्ष) की हत्या कर दी गयी. उसका शव उसी गांव के गंगा ठाकुर घर में पाया गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस व परिजन शव को उसके घर से नहीं ले पायी है, इसको लेकर गांव में तनाव बना हुआ है. बताया जाता है कि शव गंगा ठाकुर के घर में बिचाली से ढक कर रखा गया है. उसके ऊपर से कुर्सी रख दी गयी है. कपिल शादीशुदा था. सूचना पर हरिहरपुर, तोपचांची, बाघमारा, कतरास थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची. मामले में मृतक के पिता ने गंगा ठाकुर व अन्य पर पुत्र की हत्या कर शव को गायब करने के ख्याल से घर में रख लेने का आरोप लगाया है. महिलाओं तथा ग्रामीणों के विरोध के कारण पुलिस शव को अपने कब्जे में नहीं ले पा रही है. दोपहर दो बजे से पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली है. लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है.

क्या है मामला :

कपिल राय अपने घर से गुरुवार की रात से गायब था. परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे. शुक्रवार की दोपहर कपिल की हत्या हो जाने की बात दबी जुबान से फैली, तो कपिल के परिजन गंगा ठाकुर के घर पहुंचे और जानकारी मांगी, तो ठाकुर के परिजन हंगामा करने लगे. उसके बाद मामले की पुलिस को सूचना दी गयी. हरिहरपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार झा, तोपचांची एसआइ कुबेर साह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय महिला तथा मृतक के परिजनों ने जमकर विरोध किया. मृतक के परिजन मौत के बदले मौत की मांग पर अड़े रहे. कपिल को पत्नी व छह माह का एक छोटा बच्चा है. इस संबंध में कपिल कुमार के पिता नेहाल राय ने गंगा ठाकुर व अन्य पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने गंगा ठाकुर को हिरासत में ले लिया है.

मृतक के परिजन व ग्रामीण कर रहे पुलिस का विरोध

: हरिहरपुर, तोपचांची, बाघमारा, कतरास थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची. दोपहर दो बजे से शव को कब्जे में लेने की कोशिश के दौरान महिलाओं तथा ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. पुलिस मौके पर आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है. सूचना पर जेएलकेएम केंद्रीय उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो, घटवार घटवाल आदिवासी महासभा के प्रदेश सचिव महावीर सिंह, जिलाध्यक्ष गोपाल राय, पूर्व जिप सुभाष राय, सहदेव सिंह लगे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola