हीरापुर हटिया के पास स्कूल बस ने कोलकर्मी की जान ली

Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
हीरापुर हटिया के पास स्कूल बस ने कोलकर्मी की जान ली

धनबाद : हीरापुर हटिया के पास एक स्कूल बस ने बीसीसीएलकर्मी अभिजीत डे (45) को कुचल दिया. गंभीर स्थिति में इलाज के लिए धनबाद पुलिस ने पीएमसीएच में भरती कराया, जहां कुछ देर में घायल ने दम तोड़ दिया. पीएमसीएच में परिजनों व समर्थकों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया. सूचना पर […]

विज्ञापन
धनबाद : हीरापुर हटिया के पास एक स्कूल बस ने बीसीसीएलकर्मी अभिजीत डे (45) को कुचल दिया. गंभीर स्थिति में इलाज के लिए धनबाद पुलिस ने पीएमसीएच में भरती कराया, जहां कुछ देर में घायल ने दम तोड़ दिया. पीएमसीएच में परिजनों व समर्थकों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया. सूचना पर सरायढेला पुलिस पीएमसीएच पहुंच गयी. जेसी मल्लिक रोड निवासी अभिजीत बीसीसीएल की भालगोरा कोलियरी में इलेक्ट्रिशियन थे. उनकी ससुराल जगजीवन नगर में ही है.
ड्यूटी से घर लौट रहे थे अभिजीत : अपराह्न 4.30 बजे अभिजीत ड्यूटी करके अपनी बाइक से (बजाज डिस्कवर जेएच10 एएल 3485) घर हीरापुर जेसी मल्लिक रोड जो रहे थे. हटिया मोड़ के पास डीएवी कोयला नगर की बस संख्या आठ (जेएच 01 डी 9293) की चपेट में वह आ गये. 15 मिनट तक अभिजित वहीं पड़े छटपटाते रहे. जाम लग गया. स्थानीय पुलिस को सूचना मिली तो थानेदार अखिलेश्वर चौबे घायल को एक अॉटो से लेकर पीएमसीएच पहुंचे.
तुरंत शुरू नहीं हुआ इलाज : पीएमसीएच में इलाज शुरू होने में लगभग आधा घंटा लग गया. इमरजेंसी में कोई भी सीनियर डॉक्टर नहीं था. इस पर थानेदार अखिलेश्वर चौबे ने भी नाराजगी व्यक्त की. अभिजीत तब-तक जीवित था. वह बार-बार पानी मांग रहा था. जूनियर डॉक्टर ने आकर मरीजों का इलाज किया. हल्ला होने पर सीनियर डॉक्टर आये, तक-तक जख्मी ने दम तोड़ दिया. पॅाकेट से मिले कागजात के अनुसार इसकी सूचना शाम 6.15 बजे परिजनों को दी गयी. यहां आकर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक के एक 12 व एक पांच वर्ष का बेटा है. इधर, पीएमसीएच प्रबंधन का कहना था कि डॉक्टर आइसीयू में मरीज को देखने में लगे थे. इमरजेंसी में डॉक्टर तैनात थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola