‘पाप-पुण्य’ के मंचन के साथ महोत्सव संपन्न

Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
‘पाप-पुण्य’ के मंचन के साथ महोत्सव संपन्न

भूली: ‘पाप-पुण्य’ नाटक के मंचन के साथ तीन दिवसीय मिनिस्ट्री ऑफ कल्चरल भारत सरकार ईस्टर्न जोनल सेंटर कोलकाता द्वारा आयोजित नाट्य महोत्सव चरित्र चित्रण संपन्न हुआ. भूली बी ब्लॉक सामुदायिक भवन में इ जेड सी सी के अमर चंद्रा, भूली आदर्श विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, बॉलीवुड के कमलेश पांडे, पार्षद प्रतिनिधि रंजीत कुमार […]

विज्ञापन
भूली: ‘पाप-पुण्य’ नाटक के मंचन के साथ तीन दिवसीय मिनिस्ट्री ऑफ कल्चरल भारत सरकार ईस्टर्न जोनल सेंटर कोलकाता द्वारा आयोजित नाट्य महोत्सव चरित्र चित्रण संपन्न हुआ. भूली बी ब्लॉक सामुदायिक भवन में इ जेड सी सी के अमर चंद्रा, भूली आदर्श विद्या निकेतन के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, बॉलीवुड के कमलेश पांडे, पार्षद प्रतिनिधि रंजीत कुमार तथा भाजपा नेता रजनीश तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर नाट्य नाटक का प्रारंभ किया गया. इसके बाद अंकित कुमार ने ‘भारत बचाओ, जाति और देश पर आधारित गीत की सुंदर प्रस्तुति दी.

कला निकेतन की निदेशक सुश्री दिव्या सहाय के निर्देशन से तीसरे दिन का पाप-पुण्य नाटक का मंचन हुआ. यह एक गंभीर विषय पर आधारित था. नाटक का मूल उद्देश्य नारी शोषण एवं भ्रष्टाचार को उजागर करना आैर असत्य के ऊपर सत्य की विजय है. संस्कृत में शुद्क द्वारा रचित मृच्छक्तिकम नाट्य को रूपांतरण बशिष्ठ प्रसाद सिन्हा ने किया है.

मंच संचालन मानस रंजन पाल ने किया. कलाकारों में शैव्या सहाय- शंकर, दिल चांद महतो-चेट, अमरनाथ साह-विट, दिव्या सहाय-बसंत सेना, मसूद हसन-चारुदत्त, आकाश सहाय-विदूषक, प्रियंका कुमारी-चेटी, नित्या सहाय-रादनिका, अनुराधा श्रीवास्तव-रोहसेन, मकबूल अंसारी-चांडाल,रवि हरि-अधिकर्णिक, विश्वजीत कुमार-शोधनक, नरेश कुमार-वृक्ष, बशिष्ठ प्रसाद सिन्हा-बौद्ध भिक्षु, इस्तियाक अहमद- मंच प्रकाश, अफरोज खान-मंच निर्देशक, विमलेश सिंह-कार्यक्रम प्रभारी, अंकित कुमार-पार्श्व संगीत एवं नूतन सिन्हा-रूप सज्जा में अपनी भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola