उमेश कच्छप प्रकरण को लेकर सीएम की बड़ी कार्रवाई, धनबाद एसपी हटाये गये
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jul 2016 5:40 PM
धनबाद: जिले के तोपचांची थाना में तैनात थाना प्रभारी उमेश कच्छप के रहस्यमयी मौत मामले में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बड़ी कार्रवाई की है. सीएम ने धनबाद एसपी को हटा दिया है. रांची के ट्रैफिक एसपी को धनबाद का एसपी बनाया गया है. सीएम ने कहा है की तोपचाची मामले में सीआइडी जांच करेगी. एसपी […]
धनबाद: जिले के तोपचांची थाना में तैनात थाना प्रभारी उमेश कच्छप के रहस्यमयी मौत मामले में मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बड़ी कार्रवाई की है. सीएम ने धनबाद एसपी को हटा दिया है.
रांची के ट्रैफिक एसपी को धनबाद का एसपी बनाया गया है. सीएम ने कहा है की तोपचाची मामले में सीआइडी जांच करेगी. एसपी स्तर के पदाधिकारी जांच करेंगे और 3 माह में रिपोर्ट देंगे.सीएम ने डीएसपी नजरूल होदा और सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार रजक को निलंबित करने का आदेश दिया है. उनपर विभागीय कार्रवाई भी चलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










