धनबाद : महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म

धनबाद : एक महिला ने धनबाद के एक निजी नर्सिंग होम में आज एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है. यह जानकारी डॉक्टरों ने दी है. प्रसूतिशास्त्री डॉ विकास हजारा ने कहा कि 25 वर्षीय महिला ने आज सुबह सीजरियन खंड में 10 मिनट के अंतराल में चार बच्चों को जन्म दिया है जिसमें […]
धनबाद : एक महिला ने धनबाद के एक निजी नर्सिंग होम में आज एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है. यह जानकारी डॉक्टरों ने दी है. प्रसूतिशास्त्री डॉ विकास हजारा ने कहा कि 25 वर्षीय महिला ने आज सुबह सीजरियन खंड में 10 मिनट के अंतराल में चार बच्चों को जन्म दिया है जिसमें से दो बेटे हैं और बेटियां हैं.
डॉ हजारा ने कहा कि सभी शिशु स्वस्थ हैं लेकिन एहतियाती कदम के तहत उन्हें ऑक्सीजन पर रखा गया है क्योंकि उनका जन्म समयपूर्व हुआ है. उन्होंने गर्भ में साढे सात महीने ही बिताएं हैं.डॉक्टरों ने कहा कि बच्चों का वजन क्रमश: 1.1 किलोग्राम, 950 ग्राम, 925 ग्राम और 900 ग्राम है.
डॉक्टरों ने कहा कि बच्चों का जन्म सीजरियन से हुआ, क्योंकि मां का कद छोटा (पांच फीट) है और वह खून की कमी से पीडित है तथा अन्य जटिलताओं का सामना कर रही थीं. अशीष बजानिया ने फोरम बजानिया से दो साल पहले शादी की थी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




