धनबाद के समीप बस दुर्घटना में 27 घायल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

धनबाद : झारखंड के लतानी में आज एक बस के पलट जाने से पांच महिलाओं और एक बच्चे समेत कम से कम 27 लोग घायल हो गए.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लतानी में सुबह जब बस ने एक ऑटोरिक्शा से आगे निकलने की कोशिश की तो यह हादसा हुआ. हादसे के बाद बस का ड्राइवर […]
विज्ञापन
धनबाद : झारखंड के लतानी में आज एक बस के पलट जाने से पांच महिलाओं और एक बच्चे समेत कम से कम 27 लोग घायल हो गए.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लतानी में सुबह जब बस ने एक ऑटोरिक्शा से आगे निकलने की कोशिश की तो यह हादसा हुआ. हादसे के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया. लतानी यहां से 35 किलोमीटर दूर है.
पांच महिलाओं समेत 22 घायलों को पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनमें से ज्यादातर को सिर और पैर में चोट लगी है. अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि सभी खतरे से बाहर हैं.पुलिस के अनुसार गंभीर रुप से घायल पांच अन्य लोगों को उनके रिश्तेदार अन्य अस्पताल ले गए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










