Dhanbad News : मधुवन रेलवे साइडिंग के पास 24 टन अवैध पावर कोल जब्त

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : मधुवन रेलवे साइडिंग के पास 24 टन अवैध पावर कोल जब्त

विज्ञापन

Dhanbad News : ब्लॉक दो क्षेत्र के सीआइएसएफ की टीम ने शुक्रवार को हुरसोडीह स्थित न्यू मधुवन कोल वाशरी के रेलवे साइडिंग के बगल से 24 टन अवैध पावर कोल जब्त किया. छापेमारी दल में सीआइएसएफ इंस्पेक्टर रविकांत राय के अलावा सिक्योरिटी नोडल इंचार्ज राजीव रंजन एवं सुरक्षा गार्ड शामिल थे. बताया गया कि असामाजिक तत्वों द्वारा पावर प्लांट भेजे जाने वाले रैक पर लोड किये गये पावर कोल को उतार कर अवैध रूप से इकट्ठा किया गया था. इसकी सूचना पर टीम गठित की गयी. ब्लॉक दो प्रबंधन द्वारा लॉजिस्टिक सपोर्ट मुहैया कराने के उपरांत 24 टन अवैध कोयला जब्त कर जवानों ने प्रबंधन को सौंप दिया. दस दिन पहले भी सीआइएसएफ द्वारा 48 टन अवैध पावर कोल उसी जगह से जब्त किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola