जानकारियों के आदान-प्रदान के साथ डॉक्टरों का सम्मेलन संपन्न
Updated at : 09 Dec 2019 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद : पीएमसीएच के ऑडिटोरियम में द एसोसिएशन ऑफ ओटोलर्यनोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया के तीन दिवसीय सम्मेलन का समापन रविवार को हो गया. सम्मेलन के अंतिम दिन एसोसिएशन का चुनाव हुआ. सर्वसम्मति से पीएमसीएच के इएनटी विभागाध्यक्ष डॉ एके ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया. वहीं पटना मेडिकल कॉलेज के डॉ सतेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष व आरा […]
विज्ञापन
धनबाद : पीएमसीएच के ऑडिटोरियम में द एसोसिएशन ऑफ ओटोलर्यनोलॉजिस्ट ऑफ इंडिया के तीन दिवसीय सम्मेलन का समापन रविवार को हो गया. सम्मेलन के अंतिम दिन एसोसिएशन का चुनाव हुआ. सर्वसम्मति से पीएमसीएच के इएनटी विभागाध्यक्ष डॉ एके ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया. वहीं पटना मेडिकल कॉलेज के डॉ सतेंद्र शर्मा को उपाध्यक्ष व आरा से आये डॉ एन सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया.
इनकी रही अहम भूमिका : सम्मेलन में रांची से आये डॉ राघव शरण, भोपाल से आये डॉ एसपी दुबे, अहमदाबाद से आये प्रोफेसर विकास सिन्हा, नई दिल्ली एम्स से आये डॉ आलोक, भावनगर गुजरात से आये प्रो विकास सिन्हा, बेंगलुरु से आये प्रो अजीन, टाटा हॉस्पिटल मुंबई से आये डॉ हेटल, कोलकाता से आये डॉ राजीव शरण आदि मौजूद थे.
पीजी के छात्रों ने अपने रिसर्च को साझा किया
सम्मेलन में देश की विभिन्न जगहों से आये पीजी कर रहे मेडिकल के छात्रों ने अपने रिसर्च को साझा किया. छात्रों ने अपने अनुभव बताते हुए आधुनिक तकनीक की चर्चा की. रिसर्च में और बेहतर करने के अनुभव को साझा किया.
पीजी छात्रों के बीच प्रतियोगिताएं
पीजी की पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें क्विज, निबंध, पोस्टर शामिल हैं. इसमें छात्रों ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया. धनबाद के पीएमसीएच में पीजी की पढ़ाई नहीं होने के कारण यहां के छात्र इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो सके.
रिसर्च पेपर प्रतियोगिता : प्रतियोगिता में प्रथम बेंगलुरु से आये डॉ. कुणाल ठाकुर हुए. द्वितीय स्थान पर टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल जमशेदपुर की डॉ आकांक्षा कुमारी तृतीय स्थान पर रिम्स रांची की श्वेता कुमारी रही.
क्वीज: सम्मेलन के दौरान मेडिकल स्टूडेंट्स के बीच हुए क्वीज में पीएमसीएच पटना प्रथम रहा.
निबंध प्रतियोगिता
पीजी छात्रों के बीच हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पीएमसीएच पटना के छात्र रहेसात लोगों का ऑपरेशन किया गया इस सम्मेलन में कुल सात लोगों का ऑपरेशन विशेषज्ञों के द्वारा किया गया. तीन बच्चे थे जिन्हें सुनाई नहीं देता था. आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन किया गया.
दो मरीजों का ऑपरेशन हुआ. ये ऑपरेशन एम्स नयी दिल्ली से आये डॉ आलोक ठाकुर ने किया. भोपाल से आये डॉ एसपी दुबे ने कोकलियर इंप्लांट की जानकारी दी. बेंगलुरु से आये डॉ अजीम ने आधुनिक तकनीक पर प्रकाश डाला. कोलकाता से आये डॉ राजीव शरण ने नयी तकनीक को बताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




