परिजन शादी को नहीं थे तैयार, बलियापुर व चास के प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान

Updated at : 09 Nov 2019 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
परिजन शादी को नहीं थे तैयार, बलियापुर व चास के प्रेमी जोड़े ने जहर खाकर दी जान

धनबाद : लड़के के परिजन को रिश्ता स्वीकार नहीं होने पर एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया. दाेनाें की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान गुरुवार की रात को हो गयी. प्रेमी की पहचान बलियापुर प्रखंड अंतर्गत निपेनिया के रहने वाले 24 वर्षीय युवक धर्मेंद्र कुमार महतो के रूप में हुई है. वहीं प्रेमिका […]

विज्ञापन

धनबाद : लड़के के परिजन को रिश्ता स्वीकार नहीं होने पर एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया. दाेनाें की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान गुरुवार की रात को हो गयी. प्रेमी की पहचान बलियापुर प्रखंड अंतर्गत निपेनिया के रहने वाले 24 वर्षीय युवक धर्मेंद्र कुमार महतो के रूप में हुई है.

वहीं प्रेमिका की पहचान चास (बोकारो) की शकुंतला महतो के रूप में हुई है. दोनों को पीएमसीएच में गंभीर स्थिति में भर्ती करवाया गया था. रात को पहले लड़के की मौत हो गयी. उसके कुछ देर बाद लड़की की भी जान चली गयी. शुक्रवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola