Dhanbad News: बीएड, एमएड व बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 31 को
Published by : ANAND KUMAR UPADHYAY Updated At : 28 May 2026 1:30 AM
Dhanbad News: जिले में बनाये गये 14 सेंटर, 5868 अभ्यर्थी होंगे शामिल, परीक्षा को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने की तैयारी में जुटा है प्रशासन.
धनबाद, जिले में 31 मई को होने वाली बीएड, एमएड व बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा-2026 को शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन तैयारी में जुटा है. परीक्षा के लिए जिले में 14 सेंटर बनाये गये हैं, जहां 5868 अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे होगी. परीक्षा संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को दिशा-निर्देश जारी किये हैं. गोपनीय प्रश्नपत्रों एवं उत्तरपुस्तिकाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. निर्देश के अनुसार 29 मई को पूर्वाह्न 11 बजे तक परीक्षा से संबंधित गोपनीय सामग्री जिला कोषागार में जमा करायी जाएगी. वहीं परीक्षा के दिन प्रश्नपत्रों को सुरक्षित तरीके से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. सीसीटीवी कैमरे से निगरानी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा आयोजित होगी तथा प्रत्येक केंद्र की रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में सुरक्षित रखी जाएगी. इसके अलावा परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की जाएगी. कदाचार रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस एवं चिट-पुर्जों के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










