धनबाद के बैंक मोड़ में सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण

राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 21 अक्तूबर के आधार पर तैयार की है ध्वनि स्तर की रिपोर्ट धनबाद : धनबाद के बैंक मोड़ में सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण दीपावाली के दिन हुआ. सबसे अधिक आवाज वाले पटाखे बैंक मोड़ के करीब फोड़े गये. वहां करीब 108.5 डेसीबल आवाज तक के पटाखे फोड़े गये. राज्य प्रदूषण […]
राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 21 अक्तूबर के आधार पर तैयार की है ध्वनि स्तर की रिपोर्ट
धनबाद : धनबाद के बैंक मोड़ में सबसे अधिक ध्वनि प्रदूषण दीपावाली के दिन हुआ. सबसे अधिक आवाज वाले पटाखे बैंक मोड़ के करीब फोड़े गये. वहां करीब 108.5 डेसीबल आवाज तक के पटाखे फोड़े गये. राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने धनबाद में बरटांड़, हीरापुर और बैंक मोड़ में दीपावाली के दिन ध्वनि प्रदूषण का आकलन कराया है.
इन्हीं स्थानों पर बोर्ड ने 21 अक्तूबर को भी ध्वनि प्रदूषण का आकलन कराया था. बैंक मोड़ में सामान्य दिनों में औसतन 73.6 डेसीबल तक की आवाज हुई थी. वहीं दीपावाली के दिन औसतन करीब 105.8 डेसीबल का आकलन किया गया. हीरापुर में दीपावाली के दिन नौ से 10 बजे तक करीब 106.8 डेसीबल आवाज हुई था.
आम दिन में यहां का औसत ध्वनि प्रदूषण 76.2 डेसीबल का था. बरटांड़ में दीवाली के दिन अधिकतम 106.7 डेसीबल ध्वनि प्रदूषण हुआ था. वहां दीपावाली के एक सप्ताह पूर्व करीब 65.8 डेसीबल ध्वनि प्रदूषण हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




