धनबाद : पीएमसीएच से महिला का मोबाइल चोरी, कर्मी पर शक
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Oct 2019 8:25 AM
विज्ञापन
धनबाद : पीएमसीएच के बच्चा वार्ड से एक महिला का मोबाइल चोरी हो गया है. महिला ने वहीं काम करने वाले एक कर्मचारी पर मोबाइल चुराने का संदेह व्यक्त किया है. उसने बताया कि उसका पुत्र पीएमसीएच में भर्ती है. गुरुवार को जींस व सफेद शर्ट पहनकर एक कर्मचारी आया और उसका मोबाइल नंबर मांगा. […]
विज्ञापन
धनबाद : पीएमसीएच के बच्चा वार्ड से एक महिला का मोबाइल चोरी हो गया है. महिला ने वहीं काम करने वाले एक कर्मचारी पर मोबाइल चुराने का संदेह व्यक्त किया है. उसने बताया कि उसका पुत्र पीएमसीएच में भर्ती है.
गुरुवार को जींस व सफेद शर्ट पहनकर एक कर्मचारी आया और उसका मोबाइल नंबर मांगा. नंबर नहीं देने पर वह एक दूसरे लड़के को लेकर आया और फिर से मोबाइल नंबर मांगने लगा. तभी उसका बीमार पुत्र रोने लगा और वह उसे संभालने लगी. इसी बीच दोनों युवक भी चले गये. बाद में जब उसने अपना मोबाइल ढूंढा तो मोबाइल नहीं मिला. इस पर उसने इमरजेंसी में आकर होम गार्ड के जवानों को घटना की जानकारी दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










