निरसा में अधेड़ की हत्या में छह गये जेल, 21 नामजद
Updated at : 08 Sep 2019 3:55 AM (IST)
विज्ञापन

चिरकुंडा में विक्षिप्तों की पिटाई में भी दो जेल भेजे गये एसएसपी की लोगों से अपील : अफवाहों से बचें, शक हो तो सूचना पुलिस को दें धनबाद : निरसा में बच्चा चोर के संदेह में 50 वर्षीय विजय सिंह की पीट कर हत्या करने के मामले में छह और चिरकुंडा में दो विक्षिप्तों की […]
विज्ञापन
चिरकुंडा में विक्षिप्तों की पिटाई में भी दो जेल भेजे गये
एसएसपी की लोगों से अपील : अफवाहों से बचें, शक हो तो सूचना पुलिस को दें
धनबाद : निरसा में बच्चा चोर के संदेह में 50 वर्षीय विजय सिंह की पीट कर हत्या करने के मामले में छह और चिरकुंडा में दो विक्षिप्तों की पिटाई के मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. पकड़े गये आरोपियों के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ, जिसमें घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी है. पुलिस ने निरसा में घटित हत्या के मामले में 21 लोगों को नामजद तथा 90 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है. शनिवार को एसएसपी किशोर कौशल ने अपने कार्यालय में प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी.
कोई पढ़ाई, तो कोई करता है काम : जेल जाने वालों में किसी भी व्यक्ति का आपराधिक इतिहास नहीं है. इसमें पढ़ाई करने वाले छात्र और छोटे-मोटे काम कर जीवन यापन करने वाले आम लोग हैं. एसएसपी ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चा चोर की अफवाह में नहीं पड़े. अगर किसी पर शक होता है, तो इसकी सूचना पुलिस को दें.
प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से किया जायेगा जागरूक : बच्चा चोर के संदेह में पिटाई की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी. इसके अलावा जनप्रतिनिधियों से भी लोगों को समझाने को कहेगी. एसएसपी ने कहा कि यह जघन्य अपराध है और इस तरह के मामले में किसी को बख्शा नहीं जायेगा.
अब तक पांच जगह प्राथमिकी : बच्चा चोर समझ कर पिटाई के मामले में पुलिस ने पांच जगह प्राथमिकी की है. इसमें चिरकुंडा और निरसा में नामजद अभियुक्त हैं. जबकि भूली, मुनीडीह और जोड़ापोखर में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




