बच्चा चोर का खौफ : धनबाद में अजनबियों की शामत, जगह-जगह भीड़ ने की पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2019 3:16 AM
बच्चा चोर का खौफ : अफवाहों पर रोक को कोई प्रयास नहींधनबाद : जिले में बच्चा चोर का खौफ बढ़ता जा रहा है. हर दिन किसी न किसी विक्षिप्त, अनजान व्यक्ति और फेरीवाले की पिटाई कर दी जा रही है. अजनबी लोगों को देखते ही लोग बिना कुछ सोचे-समझे बच्चा चोर कह कर जान लेने […]
बच्चा चोर का खौफ : अफवाहों पर रोक को कोई प्रयास नहीं
धनबाद : जिले में बच्चा चोर का खौफ बढ़ता जा रहा है. हर दिन किसी न किसी विक्षिप्त, अनजान व्यक्ति और फेरीवाले की पिटाई कर दी जा रही है. अजनबी लोगों को देखते ही लोग बिना कुछ सोचे-समझे बच्चा चोर कह कर जान लेने पर उतारू हो जा रहे हैं. प्रशासन की तरफ से अफवाहों पर रोक के कोई प्रयास नहीं किये जा रहे हैं. गुरुवार की देर शाम दो किशोरों की भीड़ ने पिटाई कर दी. बाघमारा के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपराटांड बस्ती रात नौ बजे बच्चा चोर के संदेह पर एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










