अटल क्लिनिक में दोनों वक्त बैठेंगे डॉक्टर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Aug 2019 2:37 AM
धनबाद : जिले में खोले गये अटल मुहल्ला क्लिनिक में दोनों वक्त चिकित्सक बैठेंगे. सिविल सर्जन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है. सुबह में 8 से 10 बजे तक क्निनिक का संचालन होगा और शाम में 6 से रात 8 बजे तक चलेगा. लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले इसे देखते हुए […]
धनबाद : जिले में खोले गये अटल मुहल्ला क्लिनिक में दोनों वक्त चिकित्सक बैठेंगे. सिविल सर्जन ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है. सुबह में 8 से 10 बजे तक क्निनिक का संचालन होगा और शाम में 6 से रात 8 बजे तक चलेगा. लोगों को अधिक से अधिक लाभ मिले इसे देखते हुए यह निर्णय लिया गया है.
विदित हो कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर नगर निगम क्षेत्र के चार अलग-अलग वार्डों में अटल क्लिनिक की शुरुआत की गयी है. यहां इलाज के साथ मरीजों को मुफ्त में दवा भी देनी है. भूली, झरिया, सिंदरी और कतरास में क्लिनिक का संचालन किया जा रहा है.
आयुष्मान से जुड़े सभी अस्पतालों में बनेगा गोल्डन कार्ड. अस्पतालों में गोल्डन कार्ड नहीं बनने से मरीज के परिजनों को परेशानी झेलनी पड़ती थी. लेकिन अब योजना से जुड़े सभी अस्पताल में अलग से केंद्र बना कर वहीं गोल्डन कार्ड बनाने का निर्देश मुख्यालय से दिया गया है. कार्ड नहीं बनाने पर इसकी जानकारी उसके टोल फ्री नंबर और सेंटर पर देने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










