आर्यन हत्याकांड : छात्रा की खुदकुशी के बाद अब जांच के घेरे में आये युवक ने खाया जहर

Updated at : 24 Aug 2019 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
आर्यन हत्याकांड : छात्रा की खुदकुशी के बाद अब जांच के घेरे में आये युवक ने खाया जहर

तेतुलमारी :तेतुलमारी के आठ साल के बच्चे आर्यन हत्याकांड की जांच के घेरे में आये खास सिजुआ निवासी मनोज चौहान (23) ने शुक्रवार को गया जंक्शन में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. उसका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज, गया में चल रहा है. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. इससे पहले गुरुवार को खास सिजुआ […]

विज्ञापन

तेतुलमारी :तेतुलमारी के आठ साल के बच्चे आर्यन हत्याकांड की जांच के घेरे में आये खास सिजुआ निवासी मनोज चौहान (23) ने शुक्रवार को गया जंक्शन में कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. उसका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज, गया में चल रहा है. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

इससे पहले गुरुवार को खास सिजुआ के ही दुकानदार अनिल बरनवाल की बेटी नेहा कुमारी (19) ने तेतुलमारी पुलिस द्वारा पूछताछ किये जाने से पहले ही फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस को मनोज के साथ उसके कनेक्शन का पता चला था. गया की पुलिस मनोज के होश में नहीं रहने के कारण बयान नहीं ले पायी है.
ऐसे आया था आर्यन हत्याकांड में मनोज का नाम : आर्यन की गोली लगने से 16 अगस्त को मौत हो गयी. पुलिस इस मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए लगी हुई थी. आर्यन के फुफेरे भाइयों को हिरासत मेंं लेने के बाद मनोज का नाम सामने आया. इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल का सर्विलांस में डाल दिया. उसी आधार पर अनिल बरनवाल व उसकी बेटी नेहा भी जांच के घेरे में आयी. अभी उसका लोकेशन लगातार उत्तर प्रदेश बताया जा रहा था.
गया का ही है मूल निवासी : साइबर अपराध में शामिल रहे मनोज की रामपुर गया (बिहार) में ससुराल है, जबकि गया जिले के फतेहपुर थाना अंतर्गत 12 पंचायत के समदा गांव का वह मूल रूप से रहने वाला है. हत्याकांड में कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस व्यवसायी अनिल बरनवाल से पूछताछ कर रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola